Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 21 May, 2026 • 07:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » युवती की हत्या मामले की जांच करने पहुंचे आइजी, सुराग देने वाले का इनाम 50 हजार
रांची

युवती की हत्या मामले की जांच करने पहुंचे आइजी, सुराग देने वाले का इनाम 50 हजार

January 5, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। रांची के ओरमांझी में युवती के सिर कटा शव बरामदगी मामले में मंगलवार को भी युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है और ना ही अपराधियों का कोई सुराग मिला है। इस मामले में सुराग देने वाले को पुलिस अब 50 हजार का इनाम देगी। युवती हत्याकांड की जांच के लिए घटनास्थल पर आईजी अखिलेश झा समेत कई अधिकारी मंगलवार को को पहुंचे। उन्होंने युवती की पहचान और हत्यारों का सुराग देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की । इससे पहले सोमवार को एसएसपी ने इस मामले में सुराग देने वाले को 25 हजार रूपए इनाम देने की घोषणा की थी। आइजी ने बताया की पूरे मामले की जांच एसआइटी कर रही है। उन्होंने सूचनादाता की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया है। सूचनादाता के लिए वाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है। इनमें एसएसपी रांची 9431706136, एसपी ग्रामीण 7250514449, डीएसपी सिल्ली 7764066357 और ओरमांझी थान प्रभारी 9431706183 का नंबर शामिल है।

उल्लेखनीय है कि ओरमांझी थाना क्षेत्र के जीराबार जंगल से रविवार को सिर कटा युवती का शव बरामद हुआ था। युवती की उम्र 18 से 22 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। युवती की लंबाई पांच फीट के करीब, रंग गेहुआं शरीर की बनावट दुबला पतला और दाहिने हाथ और दाहिने पैर में काले रंग का धागा बांधा हुआ था। शारीरिक पहचान के रूप में मृतिका के दाहिने पैर के तलवे पर काला रंग का तिल और दाहिने हाथ पर भी तिल पाया गया है। युवती का सिर धड़ से गायब है। इस वजह से पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है। रांची पुलिस जिले के सभी थानों से संपर्क कर यह जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि कहीं किसी युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज है या नहीं। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, जिसके आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंच सके। ऐसा लगता है कि युवती की हत्या कहीं और कर उसका शव ओरमांझी लाकर फेंका गया है। हत्यारों का सुराग ढूंढने के लिए पुलिस ने खोजी कुत्तों मदद ली। लेकिन इसमें उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घटनास्थल का कॉल डंप भी निकाला है। उस दौरान जो भी फोन घटनास्थल पर एक्टिव रहे, उसकी जानकारी इकट्ठा कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।  बीते सोमवार को भी डीएसपी सहित कई अन्य पदाधिकारी मौके पर  पहुंच कर जांच पड़ताल की थी। लेकिन युवती का सिर नहीं मिला था।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचुटूपालू घाटी में इंगोट लदा ट्रेलर सड़क के बीचों-बीच पलटा, सड़क घंटों रही जाम
Next Article अरबों की संपत्ति छोड़ ये लोग बन गए जैन भिक्षु, दुनिया की मोह-माया में नहीं लगा मन

Related Posts

Headlines

नैन नक्श से खूबसूरत ‘IAS’ विप्रा के खिलाफ 28 FIR… जानें क्यों

May 20, 2026
Headlines

‘काम नहीं तो नया टेंडर नहीं’, ठेकेदारों की मनमानी पर मंत्री दीपिका का शिकंजा

May 20, 2026
Headlines

शादी के जश्न में खेल गया बड़ा खेल, शातिर को MP से दबोच लाई रांची पुलिस

May 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 21 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 21, 2026

नैन नक्श से खूबसूरत ‘IAS’ विप्रा के खिलाफ 28 FIR… जानें क्यों

May 20, 2026

‘काम नहीं तो नया टेंडर नहीं’, ठेकेदारों की मनमानी पर मंत्री दीपिका का शिकंजा

May 20, 2026

शादी के जश्न में खेल गया बड़ा खेल, शातिर को MP से दबोच लाई रांची पुलिस

May 20, 2026

सम्राट कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, 1 करोड़ रोजगार से बॉर्डर सुरक्षा तक फोकस

May 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.