Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 05:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जपला सीमेंट फैक्ट्री की जमीन पर जल्द लगेगा उद्योग- डॉ एम तौसीफ
रांची

जपला सीमेंट फैक्ट्री की जमीन पर जल्द लगेगा उद्योग- डॉ एम तौसीफ

October 22, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची, हुसैनाबाद:  जपला सीमेंट फैक्ट्री भूमि बचाओ कमेटी की गुरुवार को पहली बैठक झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सह जपला सीमेंट फैक्ट्री भूमि बचाओ कमेटी के संरक्षक डॉ.एम.तौसीफ की मौजूदगी में हुई। यह बैठक कमेटी के संयोजक नवल किशोर पाठक की अध्यक्षता में देवरी रोड, जपला, स्थित समाजसेवी सह कमेटी के सदस्य तपस डे के आवास पर आहूत की गई।

डॉ तौसीफ ने कहा कि हम लोगों के क्षेत्र में उद्योग के लिए भूमि है लेकिन इस भूमि का नए उद्योग के लिए उपयोग नहीं करा पा रहे हैं बल्कि इस भूमि का बंदरबांट करने के लिए कुछ लोग ताना-बाना तैयार कर रहे हैं लेकिन उनकी मंशा पूरी नहीं हो पाएगी क्योंकि क्षेत्र की जनता जागरूक हो चुकी है और सरकार के समक्ष आवाज पहुंचा रही है। भूमि बचाओ कमेटी इस जमीन को सरकार के माध्यम से एक्वायर करा कर नए सिरे से किसी उद्योगपति के माध्यम से उद्योग लगाने का प्रयास  करेगी। इसी संदर्भ में भूमि बचाओ समिति का गठन किया गया है। डॉ. तौसीफ ने आगे कहा कि बहुत जल्द भूमि बचाओ कमेटी सरकार के वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के समक्ष प्रेजेंटेशन देगी। उसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों की मौजूदगी में जपला सीमेंट फैक्ट्री की भूमि के बारे में एक-एक बिंदुओं पर अपनी बात को रखेगी। डॉ तौसीफ ने कहा कि इस भूमि पर नया उद्योग लगने से क्षेत्र का विकास होगा युवाओं को रोजगार मिलेगा। सरकार का भी यही मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाय। रोजगार मिलेगा तो पलामू प्रमंडल से पलायन रुकेगा।

Advertisement Advertisement

वहीं, जपला सीमेंट फैक्ट्री भूमि बचाओ कमेटी के संयोजक नवल किशोर पाठक ने कहा कि कमेटी मजबूती के साथ  अपनी बात को क्षेत्र की जनता की आवाज बनकर सरकार के समक्ष रखेगी और इस भूमि को सरकार के माध्यम से एक्वायर कराने में सफल होगी। उन्होंने सदस्यों का धन्यवाद किया कि महत्वपूर्ण विषय पर सभी लोग अपना बहुमूल्य समय निकालकर एकजुट हुए हैं।

शंभू कुमार सिंह ने बताया कि बैठक सफल रही है। सभी सदस्यों ने अपनी अपनी बातों को रखा। बैठक में जेएमएम के वरिष्ठ नेता सह कमेटी के सदस्य डॉक्टर एजाज आलम,  तपस डे, गुप्तेश्वर पांडे, अर्जुन सिंह, शंभू कुमार सिंह, जगदीश राम, नदीम खान, मेहताब सिद्दीकी, सत्यनारायण चौहान,   रंजीत कुमार, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleEros की नवरात्रि पोस्ट पर हंगामा
Next Article Voter ID के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.