WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड में वैक्सीन की कमी की वजह से टीकाकरण प्रभावित है। इस वजह से राज्य में टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से झारखंड को 21 जुलाई को वैक्सीन का डोज मिलेगा। वैक्सीन मिलने के बाद ही सुचारू रूप से टीकाकरण चल सकेगा।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की ओर से झारखंड को अब तक वैक्सीन का 8269110 डोज दिया जा चुका है। इधर वैक्सीन का डोज लगाने के लिए कुछ लोग प्राइवेट अस्पताल की ओर भी रुख कर रहे हैं। हालांकि वहां भी वैक्सीन नहीं उपलब्ध रहने के कारण लोग टीका नहीं ले पा रहे हैं।



