Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 10:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची में पटरी पर लौटी जिंदगी, इंटरनेट सेवा शुरू , प्रशासन चौकस
रांची

रांची में पटरी पर लौटी जिंदगी, इंटरनेट सेवा शुरू , प्रशासन चौकस

June 12, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। राजधानी रांची में भय और दहशत के बाद रविवार सुबह से जिंदगी पटरी पर लौट रही है। रांची में स्थिति को नियंत्रण में देखते हुए रविवार अहले सुबह चार बजे इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। हालांकि अभी भी रांची में धारा 144 लागू है। दूसरी तरफ उपद्रवियों की पहचान की कवायद जारी है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक लोउर बाजार थाना, हिंदपीढ़ी थाना और डेली मार्केट थाना में 20 से ज्यादा लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं मेनरोड से लेकर हिंदपीढ़ी के बीच अभी भी पुलिस बल तैनात है।

बताया जाता है कि सुबह से लोग रोजमर्रा के कामकाज के लिए सड़कों पर उतरे। सड़क के किनारे सब्जी और मछली की दुकानें सुबह से ही सजने लगी है। हालांकि प्रशासन भी सजग है। सड़क के चौक चौराहे पर पुलिस जवानों की लगातार तैनाती है। खासकर संवेदशील इलाकों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस और प्रशासन के कदमों को स्थानीय लोगों की भी मदद मिल रही है। शहर में अभी भी निषेधाज्ञा लागू है।

auto

वर्तमान स्थिति को देखते हुए एहतियातन चर्च कमेटी रविवारीय प्रार्थना गिरजाघरों में नहीं करने का निर्णय लिया है। श्रद्धालु घर से ही रविवारीय आराधना करेंगे। स्थानीय प्रबुद्ध लोग भी हर हाल में शांति बहाल करने के लिए प्रयासरत हैं।

उल्लेखनीय है कि नुपुर शर्मा के बयान पर आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को राजधानी के मेन रोड में हिंसक विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पत्थऱबाजी कर दी थी। इसके बाद स्थिति असामान्य हो गई थी। पुलिस को फायरिंग करनी पड़ गई थी। दोनों ओर से गोलियां चली थी। इस गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है और एक दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। इस घटना के बाद से शहर में तनाव था। बाजार बंद थे। आवाजाही पर पुलिस का पहरा था। शनिवार को शहर में सन्नाटा पसरा रहा। मगर अब रविवार की सुबह से हालात सामान्य हो रहा है।

जानकारी के अनुसार रांची में पहली बार इंटरनेट सेवा बंद की गई थी। शुक्रवार शाम को एहतियात बरतते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।

मुख्यमंत्री ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की

इधर, पुलिस ने अपद्रवियों के खिलाफ नौ प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें 20 नामजद समेत 10 हजार से अधिक अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपद्रव की घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी में आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल और एडीजी अभियान संजय आनंद लाटकर को रखा गया है। कमेटी को सप्ताह के दौरान रिपोर्ट देनी है। इंटरनेट बंद होने के कारोबार पर व्यापक असर पड़ा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में 36 घंटे बाद इंटरनेट सेवा शुरू
Next Article प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद के घर पर चला बुलडोजर

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट का संदेश- हिन्दी देश की पहचान, गणेश चतुर्थी और तीज पर घर-घर बरसे खुशहाली

September 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
Headlines

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट का संदेश- हिन्दी देश की पहचान, गणेश चतुर्थी और तीज पर घर-घर बरसे खुशहाली

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026

भुना चना या अंकुरित चना? सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद… जानें

September 13, 2026

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.