WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने दूध में मिलावटखोरी के गोरखधंधे का खुलासा किया है। स्पेशल टीम ने दूध से भरे टैंकर से दूध निकालते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। बुंडू में एनएच -33 के बगल में स्थित लाइन होटल में दूध भरे टैंकर से चोरी कर ड्रम में दूध निकालते होटल संचालक एवं सहयोगी को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा है।
रांची एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। शुक्रवार की देर रात क्यूआरटी टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। ट्रक से दूध निकालने में प्रयुक्त उपकरण, पानी मशीन पाइप लगी हुई, दूध से भरा सिंटेक्स बरामद किया है। मामले में पूछताछ की जा रही है।

