Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 08:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के 8700 से अधिक लोग विदेशों में कर रहे हैं काम
रांची

झारखंड के 8700 से अधिक लोग विदेशों में कर रहे हैं काम

July 24, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। देश के एक करोड़ 30 लाख लोग विदेशों में काम कर रहे हैं, जिसमें श्रमिक, पेशेवर और विभिन्न प्रकार के विशेषज्ञ शामिल है। ऐसे लोगों को विदेशों में रोजगार के लिए उत्प्रवास जांच अपेक्षित है। इसका रिकॉर्ड भारत का विदेश मंत्रालय रखता है।

वर्तमान समय में विदेशों में झारखंड के 8700 से अधिक लोग काम कर रहे हैं। उक्त आशय की जानकारी केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री बी मुरलीधरण ने सोमवार को लोकसभा में दी। लोकसभा में रांची के सांसद संजय सेठ ने यह सवाल पूछा था कि विदेशों में कार्यरत भारतीय लोगों की संख्या कितनी है। इनकी राज्यवार संख्या कितनी है और किसी घटना दुर्घटना की स्थिति में सरकार के द्वारा क्या मदद की जाती है।

auto

इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि किसी प्रवासी कामगार की दुर्घटना में मृत्यु होने पर विदेश मंत्रालय उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें तत्काल सहायता प्रदान करता है। न्यायालय, बीमा एजेंसी, संबंधित देशों के प्रशासन सहित कई क्षेत्रों में समन्वय का कार्य विदेश मंत्रालय के द्वारा किया जाता है।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि प्रवासी भारतीयों के लिए भारत सरकार एक बीमा योजना चलाती है, जो अनिवार्य बीमा योजना है। इसके तहत तीन वर्षों के लिए सिर्फ 375 की राशि ली जाती है और 10 लाख रुपए तक का बीमा व अन्य लाभ प्रदान किया जाता है।

सेठ के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ई माइग्रेट पोर्टल पर जो आंकड़े उपलब्ध है, उनके अनुसार अट्ठारह ईसीआर देशों में झारखंड के जो नागरिक काम कर रहे हैं, उनमें से वर्ष 2020 में 831, 2021 में 1481, 2022 में 4322 और जून 2023 तक 2070 लोग विदेशों में काम करने के लिए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि झारखंड के कामगारों की विगत तीन वर्षों में विदेशों में मौतें भी हुई है, जिनमें सबसे अधिक मौत सऊदी अरब में हुई है। सऊदी अरब में झारखंड के 38 श्रमिकों की मौत हुई, जबकि ओमान में 21 श्रमिक, मलेशिया में सात श्रमिक, संयुक्त अरब अमीरात में नौ श्रमिक, कुवैत में 10 श्रमिक और कतर में छह श्रमिक की मौत हुई। इनके परिवार को विदेश मंत्रालय ने हर संभव सहायता और मदद उपलब्ध कराई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्कूलों के आसपास नहीं बिकेगा तंबाकू -गुटखा : संजीत कुमारने चलाया जांच अभियान
Next Article मुखिया की प्रताड़ना से तंग आकर स्कूल संयोजिका ने खाया जहरीला पदार्थ

Related Posts

Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
झारखंड

7000 आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं, बोनस-वेतन दो या आंदोलन झेलो : अजय राय

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026

इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 98% दाखिला, छात्रों को जर्मन-जापानी सिखाएगी सम्राट सरकार

September 12, 2026

पटना होगा ट्रैफिक मुक्त, जाम लगने से आधा घंटा पहले बदलेगा सिग्नल… जानें कैसे

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.