Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 04:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कई जिलों में लगातार बढ़ रहा तापमान, भीषण गर्मी से लोग बेहाल
रांची

कई जिलों में लगातार बढ़ रहा तापमान, भीषण गर्मी से लोग बेहाल

April 14, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड में तापमान लगातार बढ़ रहा है। यहां के लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं।राज्य के अलग-अलग शहरों में लगातार तापमान बढ़ रहा है। कुछ जिले हीट वेव की चपेट में हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और गिरिडीह जिले में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में लू का असर बढ़ने से इसका चार पांच दिनों तक झारखंड में भी असर देखने को मिल रहा है। रांची में 15 मार्च से अब तक हीट वेव का असर देखने को मिल रहा है और अधिकतम तापमान के जो पूर्वानुमान हैं, उसके मुताबिक 17 अप्रैल तक तापमान 40 के पार पहुंच जाएगा। रांची का गुरुवार को अधिकतम 40 डिग्री जबकि न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस है।

सावधान: अब फर्जी ई-चालान भेजकर की जा रही है ठगी

येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब राजधानी रांची में इतनी गर्मी के बाद भी बारिश की एक बूंद नहीं बरसी है। मौसम विभाग ने भी पूर्वानुमान किया है। इसमें कहा गया कि अप्रैल माह भी शुष्क रहेगा और बारिश होने की संभावना कम ही है। राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में हीट वेव चलने का पूर्वानुमान है। इन हिस्सों में हीट वेव को ले मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

अभिषेक आनंद के अनुसार अगले चार पांच दिनों तक राजधानी का तापमान 40 डिग्री को पार कर जाएगा। हालात यही रहा तो राजधानी में 56 वर्षों के बाद अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। उल्लेखनीय है कि अब तक यानी मार्च अप्रैल में रांची का तापमान 40 के पार नहीं गया है लेकिन जो पूर्वानुमान किया गया है उसके मुताबिक अगले चार दिनों में तापमान 40 के आंकड़े को पार कर सकता है।

शहर के बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि एक वक्त था जब रांची हिल स्टेशन थी लेकिन अब वही रांची हीट स्टेशन बन गई। पहले रांची में गर्मी बढ़ते ही बारिश होती थी और तपिश भी कम हो जाती थी लेकिन मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर सभी हिस्सों में देखने को मिल रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअवैध कोयला धंधे से जुड़े 14 लोग हिरासत में
Next Article हटिया स्टेशन पर मिला 28 किलो गांजा, दो गिरफ्तार

Related Posts

रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.