Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 07:25 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दो वर्षों बाद आम लोगों के लिए खुला राजभवन
रांची

दो वर्षों बाद आम लोगों के लिए खुला राजभवन

March 21, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। पिछले दो वर्षों के बाद कोरोना संक्रमण के बाद राजभवन आम लोगों के लिए सोमवार से खोल दिया गया है। राजभवन खुलने के बाद लोगों का उत्साह चरम पर है। बच्चे, बुर्जग , युवक, युवतियां और महिलाएं सभी राजभवन का दीदार करने पहुंचे। पहले दिन राजभवन के दीदार करने 2529 लोग पहुंचे थे। बच्चों ने झूले का आनन्द लिया, तो युवक-युवतियां माबाइल से सेल्फी लेने में व्यस्त दिखे।

18 हजार है आकर्षक गुलाब के फूल

auto

राजभवन के मुख्य माली सलाम ने बताया कि इस बार राजभवन के उद्यान में देश-विदेशों के 200 प्रकार के 18हजार गुलाब, 45 प्रकार के विंटर फूल, 500 प्रकार के फलदार वृक्ष हैं। उद्यान में नौ फाउंटेन, झरना आदि खूबसूरती में चार चांद लगा रहे है। खासतौर पर 35 प्रकार के दुर्लभ औषधीय पेड़-पौधे हैं, इसमें रुद्राक्ष, कल्पतरू ,दालचीनी, तेजपता, लौंग, घृत कुमारी, अमृतांजन, लेमन ग्रास, कर्पूर, अकरकरा, गुलमर्ग, चंदन सहित अन्य शामिल है।

क्या कहते हैं लोग

राजभवन का दीदार करते रातू रोड के राजेश कुमार ने बताया कि परिवार और बच्चों को लेकर आया हूं। कोरोना की रफ्तार में कमी आने से दो साल के बाद राजभवन का सैर करने का मौका मिला है। पहले से ज्यादा और आकर्षक लग रहा है।

मारवाड़ी कॉलेज के छात्र आंनद कुमार ने बताया कि दोस्तों के साथ घूमने आया हूं। कोरोना की वजह से दो वर्षों बाद राजभवन खुला है। सेल्फी और दोस्तों के साथ काफी तस्वीर खींचने का मौका मिला है।

वीमेंस कॉलेज की आरती कुमारी ने बताया कि दो साल बाद कोरोना कम हुआ है। इसके बाद राजभवन घूमने का मौका मिला है। अपनी सहेलियों के साथ आयी हूं। यहां पहले के मुकाबले काफी गुलाब और अन्य आकर्षक स्थान बनाये गये हैं।

डोरंडा निवासी रमेश यादव ने बताया कि दो साल के बाद कोरोना कुछ कम हुआ है। इसके बाद राजभवन खुला है। यहां घूमने में एक अलग अनुभूति होती है। जिसको शब्दो में बयान नहीं किया जा सकता। अपने परिवार के साथस आया हूं। घूम-घूम कर थक गया हूं। अब बैठ कर आराम कर रहा हूं। राजभवन जब तक खुला रहेगा हर दिन कोशिश रहेगी कि यहां आकर दीदार करु।

डीएवी बरियातू के छात्र प्रिंस कुमार ने बताया कि राजभवन घूमने बहुत मजा आया। यहां अलग-अलग तरह की गुलाब के फूल काफी आकर्षक है। फाउंटेन और झरना भी काफी अच्छा है। स्कूल नहीं रहे तो रोज घूमने में बहुत मजा आयेगा।

देश के वित्त मंत्री थे, अब कर रहे हैं ड्राइवरी

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

राजभवन को आम लोगों के दीदार के लिए खोलने के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। राजभवन को आम लोगों के लिए खोलने के बाद सुरक्षा के लिहाज से लगभग 100 अतिरिक्त बल लगाये गये हैं। डीएसपी अखिल नीतीश कुजूर ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किये गये हैं। सभी को कोरोना गाइड लाइन का पालन कराया जा रहा है। मास्क और दो गज की दूरी बनाकर घूमने को कहा जा रहा है।

मेडिकल टीम थी मौजूद

रांची सदर अस्पताल की ओर से मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया था। वहां बीपी, शुगर सहित अन्य जांच की सुविधा थी।

खाते में आने वाला है पीएम किसान निधि का पैसा, e-KYC तुरंत कर लें चेक

गेट नंबर दो से है इंट्री

राजभवन में प्रवेश के लिए सभी को गेट नंबर दो से इंट्री करने की सुविधा दी गयी है। सुबह 10 बजे से दो बजे तक लोगों को इंट्री दी गई है। चार बजे तक लोग राजभवन के फूल-पौधे की खूबसूरती दीदार कर सकेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहिला मुखिया प्रेमी संग फरार, तीन बच्चे और पति देख रहे हैं राह
Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गरीब छात्र के इलाज के लिए दी दो लाख की मदद

Related Posts

Headlines

पटना होगा ट्रैफिक मुक्त, जाम लगने से आधा घंटा पहले बदलेगा सिग्नल… जानें कैसे

September 12, 2026
Headlines

मिलावटखोरों पर बिहार में बड़ी चोट, कई ठिकानों पर छापेमारी

September 12, 2026
Headlines

BRICS सम्मेलन को बम धमाके की धमकी, जांच की आंच देवघर तक

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 98% दाखिला, छात्रों को जर्मन-जापानी सिखाएगी सम्राट सरकार

September 12, 2026

पटना होगा ट्रैफिक मुक्त, जाम लगने से आधा घंटा पहले बदलेगा सिग्नल… जानें कैसे

September 12, 2026

मिलावटखोरों पर बिहार में बड़ी चोट, कई ठिकानों पर छापेमारी

September 12, 2026

BRICS सम्मेलन को बम धमाके की धमकी, जांच की आंच देवघर तक

September 12, 2026

रेनकोट और हेलमेट पहन ज्वेलरी शॉप में की थी लूटपाट, 10 रोज में दबोचे गये सभी संदेही

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.