Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 03:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जुमे की नमाज को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात
रांची

जुमे की नमाज को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात

June 16, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। राजधानी रांची में जुमे के नमाज के बाद गत 10 जून को हुई हिंसा के बाद हर इलाके में सख्ती शुरू हो गई है। आशंका जताई गई है कि शुक्रवार को एक बार फिर विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है। इसमें महिलाएं भी शामिल हो सकती हैं। इसे देखते हुए राजधानी की पुलिस अलर्ट मोड पर है। कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी की गई है।

17 जून शुक्रवार को माहौल न बिगड़े इसके लिए पुलिस ने हर तरह की व्यवस्था की है। राजधानी के सभी संवेदनशील स्थानों की घेराबंदी कर दी गई है। आने जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। खासकर रांची के डोरंडा, लोअर बाजार, डेली मार्केट, हिंदपीढ़ी और कोतवाली इलाके में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी के तहत डोरंडा के झंडा चौक से युनूस चौक जाने वाले मार्ग को पुलिस प्रशासन ने सील कर दिया है।

झंडा चौक से युनूस चौक प्रवेश करने के मार्ग पर उंची बैरियर लगा दी गई है। इस दौरान उस मार्ग से पैदल से लेकर वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इस कारण लोगों को युनूस चौक और उसके आसपास इलाके में जाने के लिए दूसरे मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। छप्पन सेठ होटल से डोरंडा इलाके में जाने के लिए भी बैरिकेडिंग लगाई गई है। आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा हाई कोर्ट के पास से बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर डोरंडा इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिला पुलिस और झारखंड जगुआर की टीम सुरक्षा में लगी हुई है।

इसके अलावा हिंदपीढ़ी प्रवेश करने वाले मार्गों में पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग लगा दी गयी है। इनमें एकरा मस्जिद चौक, मल्लाह टोली, उर्दू लाइब्रेरी, बड़ा तालाब आदि इलाका शामिल है। इन इलाकों से हिंदपीढ़ी प्रवेश करने वाले लोगों से पूछताछ करने के बाद ही भीतर जाने दिया जा रहा है। कई लोगों को तैनात पुलिसकर्मी वापस भी भेज दे रहे हैं। प्रत्येक इंट्री प्वाइंट पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा कर्बला चौक और रतन टॉकिज के पास भी बैरिकेडिंग किया गया है।

रांची पुलिस ने शहर के कई स्थानों पर अस्थायी पुलिस पोस्ट बनाया है। इनमें चांदनी मस्जिद, रतन टॉकिज, कर्बला चौक, विक्रांत चौक, चर्च रोड, उर्दू लाइब्रेरी, एकरा मस्जिद, मल्लाह टोली सहित अन्य जगह शामिल हैं। हर पोस्ट पर पुलिस की तैनाती की गई है।

 

उधर, जुमा को लेकर रांची के डीआईजी अनीश गुप्ता, एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा, सिटी एसपी अंशुमन कुमार पुलिस लाइन में जवानों का ब्रीफिंग किए। इसके अलावा उपद्रवियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी किया गया।

डीआईजी ने बताया कि क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनी रहे। पूर्व में जो घटना हुई है, उसे लेकर कई संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल की भी तैनाती की गई है। आरएपी एचडी के बल तैनात किए गए हैं। वज्र वाहन, वाटर कैनन अन्य जिलों से भी आए हैं। एहतियातन संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए ऐसा किया गया है। पुलिस और मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से तैयारी की गई है। किसी भी प्रकार की घटना नहीं होगी। लोगों से भी यह अपील है कि किसी भी अफवाह से बचें। प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें। शांति व्यवस्था बनाए रखें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीताराम मॉल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग
Next Article पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कानून बनाकर काम किया : मुख्यमंत्री

Related Posts

Headlines

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026
Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.