WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखण्ड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद का निधन सोमवार सुबह हो गया है। दिवंगत जस्टिस विक्रमादित्य सेवानिवृति के बाद झारखण्ड आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग के अध्यक्ष के साथ-साथ कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल के चेयरमैन के पद पर भी रहे थे। रांची के हरमू के मुक्ति धाम में इनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। बताया गया है कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वह इलाजरत थे। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी।

