Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 05:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » समाज, राज्य और देश के विकास में प्रेस मीडिया की भूमिका अहम: हेमंत सोरेन
रांची

समाज, राज्य और देश के विकास में प्रेस मीडिया की भूमिका अहम: हेमंत सोरेन

February 12, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित  पदाधिकारियों को दिलाया गया शपथ

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि समाज, राज्य और देश के विकास में प्रेस-मीडिया से जुड़े लोगों की भूमिका अहम् होती है। मीडिया लोकतंत्र में चौथे स्तंभ के रूप में स्थापित है। सामाजिक दृष्टिकोण में भी प्रेस-मीडिया से जुड़े लोगों का स्थान बहुत ही प्रभावी रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कई ऐसी चीजें हैं, जो सरकार को नजर नहीं आ पाती है, लेकिन आप के माध्यम से ही ऐसी चीजों से सरकार अवगत होती है। मीडिया और सरकार जनहित के लिए समर्पित होकर कार्य करे। सामाजिक तौर पर कई चीजों को ठीक किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार ने सरकार गठन के बाद से ही कई छोटे-बड़े समस्याओं का निस्तारण लगातार कर रही है। सोरेन बुधवार को आर्यभट्ट सभागार, मोरहाबादी, रांची में आयोजित रांची प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बोल रहे थे।

Advertisement Advertisement

मुख्यमंत्री ने सभी पत्रकारों को दी बधाई

मुख्यमंत्री  ने कहा कि रांची में प्रेस क्लब आपके पास है और लोकतांत्रिक रूप से इसे आप सभी पत्रकार आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। रांची प्रेस क्लब कमिटी का यह दूसरा चुनाव था। उन्होंने कहा कि राज्य में पत्रकारों की बड़ी संख्या है। रांची प्रेस क्लब के चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों तथा जिन पत्रकारों ने वोट दिया और चुनाव प्रक्रिया में किसी भी रूप में अपनी भूमिका निभायी है उन्हें भी बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि रांची प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार और कर्मी अपनी प्रतिबद्धता और सकारात्मक कार्यों के बदौलत देश में एक आदर्श प्रेस क्लब का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।

अपनी-अपनी व्यवस्थाओं में ईमानदारी महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि सरकार भी नयी है और प्रेस क्लब दूसरी कमिटी भी नयी बनी है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सरकार अपनी व्यवस्था में और प्रेस क्लब अपनी व्यवस्था में निष्ठापूर्वक काम करें तो विकसित झारखंड के सपने को पूरा करने में गति मिलेगी। पत्रकारों के कार्यों में सुगमता प्रदान करने में सरकार की जो भी भूमिका होगी सरकार निभाएगी मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों के हित में और उनके कार्यों में सुगमता प्रदान करने में सरकार की जो भी भूमिका होगी वह सरकार जरूर निभाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि प्रेस क्लब और मजबूत बने।

मौके पर प्रेस क्लब कमिटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व लोकायुक्त एवं न्यायमूर्ति अमरेश्वर सहाय ने विधिवत रूप से शपथ दिलायी। इस अवसर पर विधायक नवीन जायसवाल, दीपिका पांडे सिंह, अंबा प्रसाद, समरीलाल तथा रांची की मेयर आशा लकड़ा, साथ ही, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश पांडेय, रांची मेयर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, रांची प्रेस क्लब के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी, पत्रकारिता जगत के गणमान्य लोग, अन्य सम्मानित अतिथियों के साथ साथ बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराम नवमी पर नहीं शुरू हो पाएगा राममंदिर निर्माण
Next Article भारत-अमेरिकी मित्रता को और मजबूत बनाएगी ट्रम्प की भारत यात्रा: प्रधानमंत्री मोदी

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.