WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची| देश में बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात और भी कई जगहों पर सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया जा चुका है| वही आने वाली 29 मार्च की होली के लिए गृह मंत्रालय संग अन्य राज्यों ने अपने दिशा-निर्देश जारी कर दिए है|
वही अनुमंडल कार्यालय सदर, रांची के गोपनीय शाखा की ओर से एक सूचना जारी की गई जिसमें बताया गया कि होली पर्व को देखते हुए आगामी 28 मार्च से 30 मार्च, 2021 तक रांची क्षेत्र में धारा 144 लागू रहेगी| यही नहीं इस दौरान DJ और गाना बजाने के साथ- साथ रैली, जुलूस और भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम करने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी|
28 मार्च, 2021 की सुबह 6 बजे से लेकर 30 मार्च, 2021 तक धारा 144 लागू रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने के वाले के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही होगी|

