WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
चतरा। चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र से डोडा तस्कर के आरोप में गिरफ्तार युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है । युवक को कोरोना जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। सिमरिया थाना क्षेत्र के सलगी गांव निवासी सरजू गंझु को पुलिस ने डोडा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था । हाथ में हथकड़ी लगे फरार कैदी के कारण सिमारिया पुलिस पर अंगुली उठना शुरू हो गया है । हालांकि पुलिस कप्तान ऋषव कुमार झा ने बताया कि फरार कैदी के गिरफ्तारी के लिये सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है तथा इस मामले में दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जायेगी।
