Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 03:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राज्य के विकास में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक का योगदान सराहनीय: मुख्यमंत्री
रांची

राज्य के विकास में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक का योगदान सराहनीय: मुख्यमंत्री

July 20, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष सुनील विनायक झोड़े एवं पीयूष भट्ट ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को सुनील विनायक झोड़े एवं पीयूष भट्ट ने “मुख्यमंत्री राहत कोष” के लिए 36.39 लाख रुपए की राशि का चेक सौंपा। सुनील विनायक झोड़े एवं पीयूष भट्ट ने संयुक्त रुप से राज्य सरकार द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से बचाव तथा तीसरी लहर की तैयारियों में मुख्यमंत्री की दृढ़इच्छा शक्ति एवं सक्रियता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आयी चुनौतियों पर बेहतर कार्य करते हुए राज्य को संकट से उबारने का काम किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के प्रसार को रोकने हेतु शुरुआती दौर से ही प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया गया है, जो प्रशंसनीय है। झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक परिवार की ओर से “मुख्यमंत्री राहत कोष” के लिए दी गई इस राशि का उपयोग राज्य में कोरोना संक्रमण से नियंत्रण के निमित्त की जाएगी। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के विकास में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के इस दौर में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक परिवार की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, झारखंड राज्य ग्रामीण विकास बैंक के एजीएम संजय कुमार उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्राइमरी स्कूल खोले जा सकते हैं, ICMR का इशारा
Next Article नक्सलियों ने कांग्रेस विधायक के काफिले पर किया हमला, 1 जवान शहीद

Related Posts

Headlines

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026
Headlines

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026
Headlines

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.