WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। पुंदाग ओपी क्षेत्र में चोरों ने शुक्रवार की देर रात ईश्वर नगर स्थित शिव मंदिर के अंदर से दान पेटी, मंदिर का घंटा सहित कई अन्य समान की चोरी कर फरार हो गए। शनिवार की सुबह स्थानीय लोग जब मंदिर में पूजा करने गए तो देखा कि मंदिर के कई सामान गायब हैं। इसके बाद खोजबीन की गई। स्थानीय लोगों ने दान पेटी को रेलवे लाइन के बगल के गड्ढे से दान पेटी को बरामद किया है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घटना की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाला आरोपित इमरोज को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

