Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 5 September, 2026 • 09:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बांकीपुर की गलियों में पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार, घर-घर जाकर बोले- NDA को दें अपना समर्थन
बिहार

बांकीपुर की गलियों में पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार, घर-घर जाकर बोले- NDA को दें अपना समर्थन

July 20, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
श्रवण कुमार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का माहौल अब धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। चुनावी मैदान में उतर चुके उम्मीदवारों के साथ-साथ उनके समर्थन में बड़े नेता भी लगातार लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। सोमवार को ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार भी एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में क्षेत्र की गलियों और मोहल्लों में पहुंचे। मंत्री श्रवण कुमार ने पटना के प्रगति नगर इलाके में मदर टेरेसा स्कूल के पास सिपारा क्षेत्र में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की और एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने की अपील की। चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री कहीं दरवाजे पर खड़े होकर लोगों से बात करते दिखे तो कहीं स्थानीय लोगों के बीच बैठकर क्षेत्र और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते नजर आए।

लोगों के बीच पहुंचे तो शुरू हुआ संवाद

चुनावी प्रचार का यह अभियान सिर्फ वोट मांगने तक सीमित नहीं रहा। श्रवण कुमार ने स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत की और उनकी बात सुनी। उन्होंने लोगों को एनडीए सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से कहा कि बांकीपुर के विकास और क्षेत्र में चल रहे कामों को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को अपना समर्थन दें। मंत्री ने मतदाताओं से अपील की कि वे चुनाव में एनडीए के पक्ष में मतदान करें।

कार्यकर्ताओं ने भी संभाला मोर्चा

श्रवण कुमार के क्षेत्र में पहुंचते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ प्रचार अभियान में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने भी घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने की अपील की। इलाके में मंत्री के साथ चल रहे कार्यकर्ताओं की टोली लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने स्तर पर लोगों से बातचीत कर एनडीए सरकार के कामकाज और विकास योजनाओं की जानकारी साझा की।

कई विधायक और स्थानीय नेता रहे साथ

प्रचार अभियान में मसौढ़ी के विधायक अरुण मांझी और करहगर के विधायक वशिष्ठ सिंह भी मौजूद रहे। इनके अलावा चिपुरा के मुखिया सतीश कुमार, वार्ड 30 के पार्षद प्रतिनिधि दिलीप पटेल, वार्ड 30 के प्रभारी शत्रुघ्न पासवान और बंटी चंद्रवंशी ने भी अभियान में हिस्सा लिया। सुजीत पटेल, वार्ड 30 के सेक्टर अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, गिरेंद्र कुमार, रविकांत कुमार, सोनू कुमार, रविराज पटेल, गुड्डू पटेल, रंजीत पटेल उर्फ टप्पू कुमार और उमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी प्रचार अभियान में जुटे रहे।

इसे भी पढ़ें : अब ग्लोबल मार्केट में चमकेगा बिहार की जीविका दीदियों का हुनर… जानें कैसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘सांसद का फोन नहीं उठाते DGP, नेताओं के घर डकैतों जैसी रेड’… जामताड़ा मामले पर भड़की भाजपा
Next Article झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 41 अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

Related Posts

झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
झारखंड

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Headlines

उफनती नदियां और डूबते आशियाने… 1.21 लाख बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की थाली

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

उफनती नदियां और डूबते आशियाने… 1.21 लाख बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की थाली

September 5, 2026

रामगढ़ में 115 खाद्य उत्पादों की बिक्री पर ब्रेक, दुकानदारों को स्टॉक हटाने का आदेश

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.