WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने अपने पांच दिनों के प्रवास पर रांची के सूचना भवन स्थित आईआईएम सभागार में विशिष्ट लोगों के साथ बैठक की।
संघ प्रमुख ने संपर्क विभाग योजना के तहत रांची के प्रमुख लोगों से मुलाकात की। कार्यक्रम स्थल पर मोहन भागवत के पहुंचने पर आईआईएम सभागार पहुंचते ही लोगों ने उनकी जोरदार आगवानी की। बंद कमरे में हो रही इस बैठक में देश और राज्य के ज्वलंत समस्याओं पर मंथन हुआ।

