अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची वालों, अगर थानों के चक्कर काट-काटकर आपके पैर घिस चुके हैं, छोटी-मोटी अर्जियों पर भी पुलिसिया टालमटोल से तंग आ चुके हैं, या आपकी कोई गंभीर शिकायत महीनों से फाइलों में दबी पड़ी है,,, तो अब सीधे पुलिस के बड़े हुक्मरानों से आमने-सामने बात करने के लिए तैयार हो जाइए। आने वाले बुधवार, यानी 8 जुलाई को रांची पुलिस महकमा खुद चलकर आपके इलाके के थानों में पहुंच रहा है। इस महा-अभियान के तहत एसएसपी राकेश रंजन से लेकर सिटी एसपी पारस राणा, रुरल एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकशे सिंह और जिले के तमाम डीएसपी सीधे जनता के बीच अपनी अदालत लगाएंगे। यानी अब आपको अपनी फरियाद लेकर बड़े दफ्तरों के बाहर कतार में नहीं लगना है, बल्कि ये आला अफसर खुद आपके थाने की कुर्सी पर बैठकर आपकी हर समस्या को सुनेंगे और ऑन-द-स्पॉट उसका पक्का निपटारा करेंगे। चाहे जमीन का झमेला हो, आपसी विवाद हो या पुलिस की ढिलाई… अपनी बात सीधे रखने का यह बेहतरीन मौका है।
कहां किस समय मिलेंगे कौन से अधिकारी
| थाना | समय | अधिकारी का नाम व पद |
|---|---|---|
| लालपुर थाना | सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक | राकेश रंजन- SSP रांची केवी रमन- सिटी SP (11:00 से 1:00 बजे) |
| कोतवाली थाना | दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक | पारस राणा, सिटी SP |
| सुखदेवनगर थाना | सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक | पारस राणा – सिटी SP निखिल राय – कोतवाली ASP (10:00 से 12:00 बजे) |
| अरगोड़ा थाना | सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक | राकेश सिंह – ट्रैफिक SP |
| बुढ़मू थाना | दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक | गौरव गोस्वामी – रुरल SP आरएन चौधरी – खलारी DSP (11:00 से 1:00 बजे) |
| हिन्दपीढ़ी थाना | सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक | निखिल राय – कोतवाली ASP (12:00 से 2:00 बजे) |
| चुटिया थाना | दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक | केवी रमण – सिटी DSP (1:00 से 3:00 बजे) |
| गोन्दा थाना | दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक | संजीव कुमार बेसरा – सदर DSP (2:00 से 4:00 बजे) |
| बरियातू थाना | शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक | संजीव कुमार बेसरा – सदर DSP (4:00 से 6:00 बजे) |
| धुर्वा थाना | सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक | नीरज कुमार – हटिया DSP (9:00 से 10:30 बजे) |
| जगन्नाथपुर थाना | सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक | नीरज कुमार – हटिया DSP (10:30 से 12:00 बजे) |
| नामकुम थाना | सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक | अमर कुमार पांडेय – मुख्यालय DSP प्रथम (11:00 से 1:00 बजे) |
| टाटीसिल्वे थाना | दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक | अमर कुमार पांडेय – मुख्यालय DSP प्रथम (1:00 से 3:00 बजे) |
| नगड़ी थाना | सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक | अजय आर्यन – मुख्यालय DSP द्वितीय (11:00 से 1:00 बजे) |
| रातू थाना | दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक | अजय आर्यन – मुख्यालय DSP द्वितीय (1:00 से 3:00 बजे) |
| सिकिदिरी थाना | सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक | मनीष चन्द्र लाल – सिल्ली DSP (11:00 से 1:00 बजे) |
| अनगड़ा थाना | दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक | मनीष चन्द्र लाल – सिल्ली DSP (1:00 से 3:00 बजे) |
| ईटकी थाना | दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक | दीपक कुमार – बेड़ो DSP (3:00 से 4:00 बजे) |
| बेड़ो थाना | दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक | दीपक कुमार – बेड़ो DSP (4:00 से 5:00 बजे) |
| खलारी थाना | दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक | आरएन चौधरी – खलारी DSP (1:00 से 3:00 बजे) |
| बुण्डू थाना | सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक | ओमप्रकाश – बुंडू DSP (11:00 से 1:00 बजे) |
| तमाड़ थाना | दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक | ओमप्रकाश – बुंडू DSP (1:00 से 3:00 बजे) |
इन थानों में थाना प्रभारी या ओपी प्रभारी सुनेंगे शिकायत
| थाना / ओपी | निर्धारित समय | उपस्थित रहने वाले पदाधिकारी |
| खेलगांव थाना | 10:00 AM से 01:00 PM | थानेदार, खेलगांव |
| डेलीमार्केट थाना | 11:00 AM से 02:00 PM | थानेदार, डेलीमार्केट |
| सदर थाना | 11:00 AM से 02:00 PM | थानेदार, सदर |
| बीआईटी मेसरा ओपी | 11:00 AM से 02:00 PM | ओपी प्रभारी, मेसरा |
| डोरंडा थाना | 11:00 AM से 02:00 PM | थानेदार, डोरंडा |
| कांके थाना | 11:00 AM से 02:00 PM | थानेदार, कांके |
| खरसीदाग ओपी | 11:00 AM से 02:00 PM | ओपी प्रभारी, खरसीदाग |
| सिल्ली थाना | 11:00 AM से 02:00 PM | थानेदार, सिल्ली |
| चान्हो थाना | 11:00 AM से 02:00 PM | थानेदार, चान्हो |
| मैक्लुस्कीगंज थाना | 11:00 AM से 02:00 PM | थानेदार, मैक्लुस्कीगंज |
| सोनाहातु थाना | 11:00 AM से 02:00 PM | थानेदार, सोनाहातू |
| दशमफॉल थाना | 11:00 AM से 02:00 PM | थानेदार, दशमफॉल |
| मुरी ओपी | 11:00 AM से 02:00 PM | ओपी प्रभारी, मुरी |
| राहे ओपी | 11:00 AM से 02:00 PM | ओपी प्रभारी, राहे |
| पुंदाग ओपी | 12:00 PM से 03:00 PM | ओ०पी० प्रभारी, पुंदाग |
| ओरमांझी थाना | 12:00 PM से 03:00 PM | थानेदार, ओरमांझी |
| लापुंग थाना | 12:00 PM से 03:00 PM | थानेदार, लापुंग |
| ठाकुरगांव थाना | 12:00 PM से 03:00 PM | थानेदार, ठाकुरगांव |
| तुपुदाना ओपी | 01:00 PM से 04:00 PM | ओपी प्रभारी, तुपुदाना |
| पंडरा ओपी | 02:00 PM से 05:00 PM | ओपी प्रभारी, पंडरा |
| लोअरबाजार थाना | 02:00 PM से 05:00 PM | थानेदार, लोअरबाजार |
| एयरपोर्ट थाना | 02:00 PM से 05:00 PM | थानेदार, एयरपोर्ट |
| पिठोरिया थाना | 02:00 PM से 05:00 PM | थानेदार, पिठोरिया |
| नरकोपी थाना | 02:00 PM से 05:00 PM | थानेदार, नरकोपी |
| मांडर थाना | 02:00 PM से 05:00 PM | थानेदार, मांडर |
| विधानसभा थाना | 03:00 PM से 06:00 PM | थानेदार, विधानसभा |
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ पुलिस एसोसिएशन की कमान अब राम आशीष सिंह के हाथ

