Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खून-पसीने से सींचने वालों को पार्टी में मिलेगी जगह : तेजस्वी यादव
झारखंड

खून-पसीने से सींचने वालों को पार्टी में मिलेगी जगह : तेजस्वी यादव

September 19, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। बिहार विधानसभा के सदस्य और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि खून और पसीने से सींचने वालों को पार्टी में जगह मिलेगी। पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। इसके लिए कार्यकर्ता और नेता जुट जाएं। वे रविवार को रांची के कार्निवल हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि झारखंड हमारा पुराना घर है। जब तक झारखंड विकसित नहीं होगा, देश विकसित नहीं होगा। हम लालू यादव के संदेश को जनता तक पहुंचाएंगे ताकि हमारी पार्टी और मजबूत हो सके। इसलिए झारखंड में विधानसभावार हर महीने इसकी समीक्षा करेंगे और हम दो दिन विधानसभा में गुजारेंगे। संगठन को मजबूत करना है। हमें गणेश परिक्रमा नहीं जनता का परिक्रमा करना है।

उन्होंने कहा कि जो काम करेगा पार्टी उसे आगे बढ़ाएगी, जो पार्टी में केवल पद के लिए हैं वह दूसरों को आगे बढ़ाएं। शॉर्टकट रास्ता हर फील्ड में है। हम ऐसे लोगों को बढ़ाएं जो पार्टी को सींचने का काम कर रहे हैं। पहले सरकार बनाने और गिराने में हमारी भूमिका रहती थी। हमें अफसोस नहीं करना है जब नेता और कार्यकर्ता गांव में लालू यादव के संदेश को लेकर जाएंगे तो वह रुतबा वापस आएगा।

तेजस्वी ने कहा कि झारखंड देश को बहुत कुछ देता है लेकिन झारखंड के साथ केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। झारखंड को जो मिलना चाहिए, वह नहीं मिल रहा है। अच्छे दिन नहीं आए। भाजपा वाले भी यह नारा भूल गए हैं। आज किसान तबाह है। हीरो-हीरोइन से मिलने का प्रधानमंत्री के पास समय है लेकिन किसानों से मिलने का समय नहीं है। पहले भाजपा वाले गाना गाते थे महंगाई डायन खाए जात है, अब महंगाई इनकी महबूबा हो गई है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है देश की संपत्ति बेची जा रही है। कोई भी जाति, धर्म, वर्ग के लोग केंद्र सरकार से खुश नहीं है। सब परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा है धर्मनिरपेक्षता। हम जोड़ने की बात करते हैं तोड़ने की बात नहीं करते। आज का मुद्दा किसान, नौजवान, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य का है। यह मुद्दे होने चाहिए। झारखंड में विधानसभा का मानसून सत्र छोटा सा था। उसमें यह मुद्दे होने चाहिए थे लेकिन भाजपा ने भाई से भाई को लड़ाने का मुद्दा उठाया। हनुमान चालीसा करते रहे कि उन्हें हनुमान चालीसा के लिए कमरा चाहिए। अब वह क्या कर रहे हैं यह सभी को पता है। भाजपा का मुद्दा मंदिर, तालिबान, लव जिहाद, पाकिस्तान है। हमारी पार्टी ने विचारधारा से समझौता नहीं किया। झारखंड से भाजपा गई है, अब दोबारा नहीं आएगी।

तेजस्वी ने झारखंड के युवाओं से यहां की परंपरा और संस्कृति बचाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि आज का युवा मोबाइल फोन में व्यस्त हैं। टेक्नोलॉजी जरूरी है लेकिन अपनी संस्कृति और इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। जरूरत है कि हमें अपनी पहचान को नहीं मिटने देना है। राजद मजबूत होगा तो कांग्रेस और झामुमो की मजबूत होगा। हम हमारी विचारधारा की लड़ाई लड़ेंगे।

इस अवसर पर नरेश सिंह और नित्यानंद सहित अन्य ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश राजद की ओर से तेजस्वी यादव को मुकुट पहनाया गया और माला भी पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान राजद के प्रदेश प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, सुभाष यादव, सुरेश पासवान, संजय प्रसाद यादव सहित लगभग दस हजार कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleWeather Alert: झारखंड में मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट, इतने दिनों तक होगी भारी बारिश
Next Article चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.