Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 10:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आरएसएस ने मनाया शरद पूर्णिमा, उत्सव में जिला प्रचार प्रमुख ने कहा-हिंदू अपने धर्म और संस्कृति के प्रति हों जागरुक
झारखंड

आरएसएस ने मनाया शरद पूर्णिमा, उत्सव में जिला प्रचार प्रमुख ने कहा-हिंदू अपने धर्म और संस्कृति के प्रति हों जागरुक

October 21, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

खूँटी (स्वदेश टुडे)। नगर पंचायत के खूँटी क्लब परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा विगत बुधवार देर रात शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में खूँटी क्लब प्रांगण में भगवा ध्वज लगाकर भारत माता की प्रार्थना की। इसी क्रम में जिला प्रचार प्रमुख ने शरद पूर्णिमा की महता को बतलाते हुए हिंदूओं को जागृत होने की बात कही। देर रात तक घास पर अनुशासित बैठे स्वयंसेवकों ने शरद पूर्णिमा के साथ जुड़े इतिहास को जाना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खूंटी की ओर से खूंटी क्लब में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। मौके पर जिला प्रचार प्रमुख अश्विनी मिश्रा, धर्मजागरण विभाग प्रमुख मदनमोहन गुप्ता, नगर संघचालक सुरेश मिश्रा, जिला कार्यवाह शशि पांडे उपस्थित थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में भगवा ध्वज लगा कर कार्यक्रम किया गया और भारत माता की प्रार्थना की गई। मौके पर खेल, व्यायाम, कसरत आदि के साथ शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। साल के 12 महीनों में शरद पूर्णिमा का दिन सबसे खास होता है। यह दिन तन, मन और धन के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत की वर्षा होती है। केवल शरद पूर्णिमा में ही चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से संपूर्ण होती है और पृथ्वी के सबसे ज्यादा निकट भी रहती है। आयुर्वेदाचार्य भी इस पूर्णिमा की प्रतीक्षा करते हैं। इस दिन की शीतल चांदनी में रखी खीर खाने से शरीर के सभी रोग दूर होते हैं। ऐसी मान्यता है कि जब वृंदावन में भगवान कृष्ण रास रचा रहे थे तो चंद्रमा आकाश से यह सब देख रही थी और भाव विभोर होकर अपनी शीतलता के साथ पृथ्वी पर अमृत की वर्षा आरंभ कर दी। विश्व के आदि कवि महर्षि बाल्मीकि की जयंती भी है। वे मात्र कवि नहीं थे अपितु दिव्य अस्त्रों के ज्ञाता भी थे। उन्होंने लव कुश को महान योद्धा बनाया। उन्होंने रामायण महाकाव्य की रचना की थी।
इस अवसर पर जिला प्रचार प्रमुख अश्विनी मिश्रा ने कहा कि भारत 12 सौ साल पहले विश्व गुरु था, अब फिर से देश को विश्व गुरु बनाना है। उन्होंने कहा कि आज शरद पूर्णिमा के साथ कवि महर्षि बाल्मीकि की जयंती भी है। दुनिया में जितने भी धर्म है लगभग सभी विस्तारवादी हैं। सनातन धर्म ऐसा धर्म है जो आक्रांता या विस्तारवादी नहीं है। शरद पूर्णिमा के अवसर पर उपस्थित लोगों ने खीर का भोग ग्रहण किया। कार्यक्रम में नगर संघचालक सुरेश मिश्रा, जिला कार्यवाह शशि पांडे, सुनील मिश्रा, विनोद जायसवाल, मदनमोहन गुप्ता, प्रियंक भगत, मनोज साहू, सुनील मिश्रा, विनोद जायसवाल, अनिल कुमार, मुसाफिर विश्वकर्मा, डॉ अवधेश कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराज्यपाल से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की शिष्टाचार भेंट
Next Article अड़की अंचल में विशेष शिविर का आयोजन कर 14 रैयतों के बीच लगभग 36 लाख 55 हजार रु का किया गया भुगतान

Related Posts

Headlines

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026
झारखंड

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.