WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
चतरा। पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र स्थित सिनपुर डैम में माओवादियों ने सुबह एक कोयला कारोबारी को गोली मारकर जख्मी कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात अर्घ्य देने के दौरान हुई। इस बीच पूरे छठ घाट पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते हैं सिमरिया एसडीपीओ बचन देव कुजूर, पत्थलगड़ा थाना प्रभारी निरंजन रटकुमार मिश्रा व अन्य घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से इंसास की तीन गोली के खोखे और माओवादी पर्चा मिला है। घटना की जिम्मेदारी भाकपा माओवादियों ने ली है।

