WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। देवघर जिले में जवान रंजीत कुमार पासवान ने अपने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रंजीत कुमार पासवान रांची एटीएस का जवान था। रंजीत कुमार पासवान श्रावणी मेला में ड्यूटी करने के लिए देवघर गया हुआ था।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार देर रात लोहरदगा जिले में भी एक पुलिस जवान ने अपने रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 24 घंटे के अंदर यह दूसरी वारदात है, जिसमें पुलिस के जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

