WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
देवघर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंपास टाउन के पास खोरादह मोहल्ले में सोमवार को एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी। गोलीबारी में घायल व्यक्ति का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में घायल की पहचान शालिग्राम यादव के रूप में हुई है।
देवघर। देवघर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंपास टाउन के पास खोरादह मोहल्ले में सोमवार को एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी। गोलीबारी में घायल व्यक्ति का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में घायल की पहचान शालिग्राम यादव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में गोलीबारी की यह घटना हुई है। घायल व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि इस घटना में दो से तीन युवक शामिल थे। बताया जा रहा है कि गोली दाहिने कंधे के पास लगी हैं वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी रतन सिंह सदर अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि पैसों के लेनदेन के विवाद में गोली मारने की घटना हुई है। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

