WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कटकमसांडी (हजारीबाग)| समाजसेवी सह चट्टी निवासी विनोद कुमार अग्रवाल की 45 वर्षीय धर्मपत्नी का आज निधन हो गया। वह विगत एक माह से रिम्स रांची में इलाजरत थी। सोमवार को देर रात्रि रिम्स में ही उन्होंने अपनी अंतिम सांस लेकर दुनिया को अलविदा कह दिया। मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय अवस्थित बेलाटुकुर शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित थे| वही, उनकी मृत्यु से आसपास के क्षेत्र में गम का माहौल है। बता दे की उनके दो पुत्र व एक पुत्री थी|

