Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 09:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विस मॉनसून सत्र: नमाज कक्ष के मुद्दे पर सात सदस्यीय कमेटी गठित, चार विधेयक पारित
झारखंड

विस मॉनसून सत्र: नमाज कक्ष के मुद्दे पर सात सदस्यीय कमेटी गठित, चार विधेयक पारित

September 9, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवे और आखिरी दिन गुरुवार को भोजनावकाश के बाद सभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच स्पीकर ने नमाज के लिए कमरा आवंटित करने के मुद्दे पर सात सदस्य कमेटी गठित कर दी है।

झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी को कमेटी का संयोजक बनाया गया है, जबकि विधायक सरफराज अहमद, प्रदीप यादव, विनोद सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, दीपिका पांडेय सिंह और लंबोदर महतो को सदस्य बनाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि सदन मे पिछले दिनों से जैसा गतिरोध हुआ, वह काफी गंभीर है। ऐसा गतिरोध राज्य के लिए अच्छा नहीं है। ऐसे में नमाज के कमरा आवंटित करने को लेकर एक कमेटी का गठन कर रहे हैं। कमेटी 45 दिन में सदन को रिपोर्ट सौंप देगी। उन्होंने कहा कि कमेटी जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपे।

auto

मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को सदन में चार विधेयक पास किए गए। इसमें झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय विधेयक 2021, झारखंड पंचायत राज (संशोधन) विधेयक 2021, झारखंड राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन (संशोधन विधेयक) 2021 और झारखंड वित्त विधेयक 2021 शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि नमाज पढ़ने के लिए कमरा अलॉट किये जाने को लेकर भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही पूरे मॉनसून सत्र के दौरान भाजपा विधायक नियोजन नीति रद्द करने की मांग पर भी अड़े रहे। इसके विरोध में सत्र के आखिरी दिन भाजपा विधायक काला पट्टा लगाकर सदन पहुंचे थे। क्योंकि, नमाज के लिए कमरा आवंटन मुद्दे पर विधानसभा घेराव करने पहुंचे भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।

इससे पहले नमाज के लिए कमरा आवंटित करने को लेकर सदन में पिछले दिनों से चल रहे हंगामे के बीच गुरुवार को सत्ता पक्ष के विधायक सरफराज अहमद ने एक प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव में उन्होंने स्पीकर से मांग की था कि कमेटी बना दें। जिससे कमेटी देखे की नमाज के लिए कक्ष आवंटित करने की आवश्यकता है या नहीं।

सरफराज़ अहमद के लाये प्रस्ताव का बंधु तिर्की और प्रदीप यादव ने समर्थन किया था। इस पर भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा था कि हमारे दबाव के बाद सत्ता पक्ष के विधायक ने यह प्रस्ताव रखा। सभी बातों को सुनने के बाद स्पीकर ने यह घोषणा की थी कि सदन के सेकंड हाफ में कमेटी बनाने की घोषणा करेंगे। इसके बाद स्पीकर ने सदस्यीय कमेटी गठित की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविहिप नेता की गोली मारने वाले मामले में आया नया मोड़, पुलिस भी हुई हैरान
Next Article बिहार में उपचुनाव के बाद राजद की बनेगी सरकार, तेजस्वी यादव ने किया बड़ा दावा

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.