Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 02:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्पोर्ट्स एसोसिएशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ खेलप्रेमियों ने फूंका पुतला
झारखंड

स्पोर्ट्स एसोसिएशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ खेलप्रेमियों ने फूंका पुतला

October 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एसोसिएशन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : जिले के फुटबॉल क्लब सचिव, खिलाड़ियों, प्रशिक्षक और खेलप्रेमियों ने सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एसएसए), चाईबासा में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ नारा लगाते हुए एसोसिएशन ग्राउंड के पास विभिन्‍न पदाधिकारियों का पुतला फूंका।

जिन पदाधिकारियाें का पुतला फूंका गया उनमें मिथिलेश कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष अनिल लकड़ा, कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन बानरा और कुलचंद्र कुजूर शा‍मिल हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांग पत्र सौंपकर संस्था की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई।

auto

खिलाड़ियों और क्लब प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि एसएसए पर बीते 17 वर्षों से एक ही गुट का अवैध कब्जा बना हुआ है। संस्था में न तो किसी प्रकार का नियमित चुनाव हुआ है और न ही वार्षिक आम सभा (एजीएम) आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि एसएसए के आय-व्यय का कोई सार्वजनिक ब्योरा उपलब्ध नहीं है, जिससे वित्तीय अनियमितता की आशंका और गहरी हो गई है।

मांग पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्टेडियम परिसर में बिना अनुमति के अवैध दुकानों का निर्माण किया गया है और उनसे धन वसूला जा रहा है। वहीं, स्टेडियम की गैलरी, कार्यालय और अन्य सुविधाएं पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं।

खिलाड़ियों और क्लब सचिवों ने अपनी मुख्य मांगों में एसएसए की तत्काल एजीए आयोजित करने, स्वतंत्र ऑडिट कराने, निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने, अवैध दुकानों की जांच और अतिक्रमण हटाने, साथ ही स्टेडियम के नवीनीकरण की मांग की है।

मांग पत्र पर मधु सुदन समाड, जयसिंह हेस्सा, राज केसरी, युगल किशोर पुरती, विमल बिरुवा, धर्मेन्द्र देवगम, विनोद गोप, हरिचरण गोप, अभय चंद्र देवगम, हेमंत कुमार गोप सहित कई अन्य क्लब सचिवों, खिलाड़ियों और पूर्व खिलाड़ियों के हस्ताक्षर हैं।

मांग पत्र की प्रति उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम को भी सौंपी गई है, जो एसएसए के सह-अध्यक्ष हैं।

इसे भी पढ़ें : रांची जैप-1 मैदान में 16 अक्टूबर से सजेगा इप्सोवा का दिवाली मेला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची जैप-1 मैदान में 16 अक्टूबर से सजेगा इप्सोवा का दिवाली मेला
Next Article अररिया में 90 चेकपोस्ट पर सख्त जांच के आदेश, निष्पक्ष चुनाव पर खास फोकस

Related Posts

झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.