Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 11:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बच्चा चोरी की आड़ में कानून हाथ में लेने पर होगी कठोरतम कार्रवाई : एसपी
झारखंड

बच्चा चोरी की आड़ में कानून हाथ में लेने पर होगी कठोरतम कार्रवाई : एसपी

September 11, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बोकारो। बोकारो जिले में भी इन दिनों में बच्चा-चोरी की अफवाह में जगह-जगह मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है। एक तरफ जहां अकेले अनजान व्यक्ति को जो बच्चा चोर के संदेह में पीट दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आजकल के कलयुगी शातिर बच्चे खुद ही अपने अपहरण की झूठी कहानियां गढ़ दे रहे हैं। ऐसे मामले लगातार बोकारो में सामने आ रहे हैं। दो दिन पहले ही जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में एक दंपत्ति के साथ बच्चा चोरी के आरोप में हुए पिटाई तथा बुधवार को एक महिला को घेरकर पकड़ लिये जाने के मामले को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है। जिले के पुलिस कप्तान पी. मुरूगन खुद इसे लेकर काफी सतर्क दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों जिले भर में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाई जा रही है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि लोग बिना सोचे-समझे, जाने पहचाने और बिना पुलिस को सूचित किए सीधे कानून को अपने हाथ में ले ले रहे हैं। यह सरासर गलत बात है अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो उस गांव के पुराने लोगों के साथ उसकी बातचीत होनी चाहिए। पूछताछ होनी चाहिए। फिर स्थानीय थाने को एवं डायल 100 पर सूचित कर कानूनी तरीके से इस पर काम किया जाना चाहिए, लेकिन केवल संदेह के आधार पर किसी के साथ मारपीट किया जाना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी को यह अधिकार नहीं है कि वह कानून को अपने हाथ में ले और किसी के साथ भी मारपीट कर दे। उसे चाहिए कि पुलिस को सर्वप्रथम इसकी जानकारी दे। एसपी ने एक खास बातचीत में जोर देते हुए कहा कि बच्चा चोरी की आड़ में इस तरह जो लोग कानून को अपने हाथ में लेंगे, उनके ऊपर भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी जो लोग बच्चा चोरी की अफवाहें फैलाएंगे, उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले भर की पुलिस को उन्होंने इस मामले में हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। कहा कि इस तरह के मामले में पुलिस को तत्काल वहां पहुंचकर सबसे पहले किसी को भीड़तंत्र की हिंसा का शिकार नहीं होने देना है। सबसे पहले उसका बचाव किया जाना है उसके बाद इस मामले की गंभीरता के साथ छानबीन की जानी है। पिंड्राजोरा में दंपत्ति के साथ हुई मारपीट के मामले में एसपी ने जांच जारी होने की बात कही। उल्लेखनीय है कि बोकारो के सिटी थाना एवं बोकारो थर्मल में दो-चार दिन पहले ही बच्चा चोरी की अफवाह उड़ाई गई। सेक्टर 3 शर्मा मोड़ से एक स्कूली बच्चे के गायब हो जाने का मामला सामने आया, वहीं उसके ठीक 3 दिन पहले जिले के बोकारो थर्मल में भी ऐसे ही अफवाह सामने आई। प्रथम दृष्टया और जांच में दोनों मामलों में बच्चों द्वारा खुद के अपहरण की साजिश किए जाने का खुलासा हुआ और बच्चा चोरी की बात झूठ साबित हुई। काम की तलाश में भटकते हुए एक मजदूर के साथ पकड़कर मारपीट का मामला भी जिले के चंदनकियारी में दो दिन पहले ही सामने आया। वैसे भी इन दिनों बच्चा चोरी के नाम पर जगह-जगह मॉब लिंचिंग की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में प्रशासन इसे लेकर जिले में काफी चुस्ती और सतर्कता बरत रहा है। उपायुक्त मुकेश कुमार ने भी इस मामले में ठोस दिशा निर्देश जारी किए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगुणवत्तापूर्ण तरीके से योजनाओं को ससमय करें पूर्ण : उपायुक्त
Next Article नई ट्रैफिक नियम का पालन करें नही भरना होगा जुर्माना: एसपी

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.