WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गिरिडीह। जिले के जमुआ नवडीहा ओपी के चोरगता पहले चरण के पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान पंचायत समिति सदस्य पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। घटना में दो लोग के घायल हो गए। घायलों में नीरज देव और दूसरा मुखिया प्रत्याशी समर्थक नवीन देव शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार नवडिहा ओपी के चोरग्ता पंचायत का यह विवाद शनिवार की सुबह का है। दोनों तरफ से पथराव की भी सूचना है। जानकारी मिलने के बाद नवाडिहा ओपी की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है।
