WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी (स्वदेश टुडे)। खूंटी जिले के तपकारा थाना क्षेत्र के 47 वर्षीय पंकज चौधरी को देर शाम तीन अज्ञात लोगों के द्वारा मेला टांड़ में हत्या के इरादे से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया गया। जिसे तपकरा और तोरपा पुलिस द्वारा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे रिम्स भेज दिया है। तपकरा निवासी पंकज चौधरी फर्नीचर दुकान में लेबर का काम करता है। घर की नाजुक स्थिति पर काम करने वाला इकलौता व्यक्ति है। जिसका 20 वर्षीय बेटी और दो बेटों में एक मंदबुद्धि और दूसरा पूर्ण दृष्टिहिन है।

तपकारा पुलिस घायल पंकज चौधरी को अस्पताल पहुँचाने के साथ अपराधियों को पकड़ने के लिए तत्पर हो गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही गिरफ्तार कर लिये जाएंगे। इधर, घायल मरीज की हालत गम्भीर बनी हुई है।

