WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बेंगाबाद प्रतिनिधि। बेंगाबाद बिजली बिल जमा करने आ रहे एक पारा शिक्षक सड़क दुर्घटना में मंगलवार को गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिर पर गंभीर चोट लगी है। इलाज के लिए बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। घायल पारा शिक्षक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पारा शिक्षक छोटेलाल टुडू सामुडीह का रहनेवाला है। वह बाइक से बेंगाबाद बिजली बिल जमा करने आ रहा था। घटना बेंगाबाद देवघर राजमार्ग पर रातडीह के पास घटी है। पारा शिक्षक एनच के लूप लाइन से मेन रोड पर चढ़ रहा था तभी गिरिडीह से देवघर की ओर जा रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे चालक सहित कार को पुलिस ने डाकबंगला के पास अपने कब्जे में ले लिया है।

