WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा। बरकट्ठा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम कोनहरा कला में एक पुआल मचान में आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि मचान के नीचे मवेशी बंधे थे। आग की लपटें देखने के बाद मचान और मवेशी मालिक ने मवेशियों की जान बचाई। इस बाबत में पुआल मचान मालिक मोहन प्रजापति पिता गुंजर प्रजापति ने एक लिखित आवेदन थाने में देते हुए न्याय की मांग की है। आवेदन में कहा है कि रविवार रात्रि बारह बजे के लगभग अपने घर से शौच के लिए निकला। तब देखा कि मचान में आग लगी हुई है। मचान के अंदर मवेशी बंधा हुआ था। आनन फानन में मवेशी को आग की लपेट से बचाया और आसपास के लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया गया। परंतु तबतक मचान जलकर खाक हो गया। पीडित ने थाने को दिए आवेदन में गांव के एक व्यक्ति पर मचान जलाने का शक जाहिर किया है।

