WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बड़कागांव। बड़कागांव में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या अब बढ़ने लगी है। हालात को देखते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बताया गया कि अप्रैल माह में अब तक 3250 लोगों का कोरोना टेस्ट सैंपल लिया गया। जिसमें कुल 4 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
अप्रैल माह के पहले फरवरी एवं मार्च महीना में कुल 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। डॉ बीएन प्रसाद ने लोगों से अपील किया और कहा कि लोग आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकले और मास्क पहन कर रहे तथा हमेशा खुद को सैनिटाइज करते रहें। कोरोना से संबंधित बचाव के सभी उपाय निरंतर अपनाते रहे।

