WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड में फिलहाल बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 30 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश होने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को गढ़वा और चतरा जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की आशंका है. कल शनिवार (25 सितंबर) को वज्रपात के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.
झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार की सुबह अच्छी बारिश हुई. इसके बाद धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली. शाम में भी राजधानी के कुछ इलाकों में बारिश हुई.

