अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा के अवसर पर राज्य सरकार ने पूरे राज्य में शराब की बिक्री और सेवन पर रोक लगाने का फैसला लिया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, इस दिन सभी शराब की दुकानें, बार, रेस्टोरेंट, क्लब और माइक्रो ब्रुअरी पूरी तरह से बंद रहेंगे।
यह आदेश झारखंड स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के तहत संचालित सभी खुदरा दुकानों और कैंटीनों पर भी लागू होगा। प्रशासन ने 2 अक्टूबर को ड्राई डे घोषित करते हुए किसी भी तरह की शराब की खरीद-बिक्री, परोसने और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।
प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि कोई भी प्रतिष्ठान इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर नजर रखी जाए।
Also Read : रैली में भगदड़, चंद मिनटों में खत्म हो गई 39 जिंदगी



