WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूंटी। पुलिस ने गुरुवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 12 बोर की एक देसी बंदूक, तीन कारतूस, पीएलएफआई की चंदा रसीद और तीन मोबाइल फोन बरामद किये हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार उग्रवादियों में गोविंद मांझी, प्रकाश कुमार दास और उत्तम तिड़ू उर्फ दाऊ शामिल हैं। तीनों नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बने रहे थे। इसकी सूचना जिले के पुलिस कप्तान अमन कुमार को मिली। एसपी के निर्देश पर तपकारा थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर तपकारा के गढ़ाटोली गांव में छापमारी कर तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया।


