Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 09:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आईईडी ब्लास्ट में तीन पुलिसकर्मी शहीद मामला: दस नक्सली गिरफ्तार
Headlines

आईईडी ब्लास्ट में तीन पुलिसकर्मी शहीद मामला: दस नक्सली गिरफ्तार

March 13, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

चाईबासा /रांची। पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिला की पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दस नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सभी को टोकलो थाना के लांजी गांव में बीते चार मार्च को नक्सलियों के पाइप वाला आईईडी ब्लास्ट में तीन पुलिसकर्मी के शहीद होने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार नक्सलियों में रामराई हांसदा, नेल्सन कंडीर, बिल्कन सामड़, सीताराम सामड़, रोशन बोदरा, सोरटो महली, सोमनाथ भूमिज, अशोक कुमार महतो, मंगल मुंडा और महादेव सिंह मुंडा शामिल है। इनके पास से नौ मोबाइल फोन, दो बाइक , 25150 नकद रुपये और एक स्लीपिंग बैग बरामद किया गया है। कोल्हान रेंज के डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने शनिवार को बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी चाईबासा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने अनुसंधान करते हुए मामले में रामराई हांसदा को गिरफ्तार किया।

पूछताछ करने पर हांसदा ने बताया कि भाकपा माओवादी के अनल दा उर्फ पति राम मांझी तथा महाराजा प्रमाणिक के कहने पर वह अपने सहयोगियों के साथ पाइप वाला आईडी बम को लांगी जाने वाले रास्ते में लगाया था। दूसरे दिन सुबह में चारों पुलिस बल का इंतजार कर रहे थे। एक अन्य सहयोगी पेड़ पर चढ़कर पुलिस बल की जानकारी ले रहा था। उसके बाद जैसे ही इन लोगों ने पुलिस को देखा तो उन्होंने अन्य सहयोगियों की मदद से बैटरी लेकर उनके इशारे का इंतजार करते हुए सुरक्षाबलों को आता देखकर विस्फोट कर दिया।

इस आईईडी विस्फोट में सुरक्षाबल घायल हो गए और उसके बाद ये लोग वहां से भाग निकले। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने आईडी विस्फोट कर उस दौरान पुलिस बल पर निगरानी रखने, उसकी सूचना देने, मोबाइल मुहैया कराने और अन्य जरूरत के सामानों को सही समय पर पहुंचाकर माओवादियों को सहयोग करने की बात स्वीकार किया है।

डीआईजी ने कहा कि माओवादी की बी टीम है, जो कि नक्सलियों का हथियार ढोने और विस्फोट करने में इनका सहयोग करती है। ये लोग वर्दी नहीं पहनते हैं। जिस वजह से इन्हें गांव और जंगलों में घूमने में कोई कठिनाई नहीं होती है और यह लोग अपना कार्य करते रहते हैं। इनके खिलाफ 16 थानों में सी एल ए एक्ट, शस्त्र अधिनियम ,लेवी लेने, हत्या पुलिस पर हमला करने सहित अन्य मामले दर्ज हैं। डीआईजी ने बताया कि छापेमारी टीम में एसडीपीओ चक्रधरपुर सुधीर कुमार चंद्रशेखर प्रसाद प्रवीण कुमार सोहनलाल विल्सन गुड़िया सीआरपीएफ 197 बटालियन ,सीआरपीएफ 60बटालियन और जिला पुलिस के सशस्त्र बल शामिल थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअखिलेश यादव सहित 20 कार्यकर्ताओं पर पत्रकारों की पिटाई के खिलाफ केस दर्ज
Next Article उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, कई बड़े नेता हुए शामिल

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.