Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 04:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पारा शिक्षकों को स्थायी करने और युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए, भाजयुमो ने घड़ा फोड़ कर किया सरकार का विरोध
झारखंड

पारा शिक्षकों को स्थायी करने और युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए, भाजयुमो ने घड़ा फोड़ कर किया सरकार का विरोध

July 18, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

संस, सुरही (बेरमो)।  नावाडीह स्थित पंडित दीनदयाल सह संस्कार भवन के पास बीते शनिवार को भाजयुमो की ओर से हेमंत सरकार के खिलाफ मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सह भलमारा मुखिया देवानंद महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने जनता के साथ छल किया है। सरकार बनने के साथ ही जनता से किया वादा भूल गए। हेमंत सरकार के पाप का घड़ा भर गया है। इसलिए सरकार के खिलाफ घड़ा फोड़ प्रदर्शन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपने आप में इतना व्यस्त है कि जनता से किया वादा याद तक नहीं हैं। यही कारण है कि ठेकाकर्मियों, पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका को आज तक स्थायी नहीं किया गया। बेरोजगारी भत्ता युवाओं के लिए सपना बनकर रह गया है। प्रति वर्ष पांच लाख लोगों को रोजगार देने की बात कह युवाओं को छलने का कार्य किया गया है।

जिला महामंत्री निर्मल महतो ने कहा कि हेमंत सरकार जनता की नहीं, कुर्सी की चिंता में व्यस्त हैं। प्रदेश में अपराध व उग्रवाद का बढ़ते ग्राफ से लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबोला है, प्रदेश में चल रहे ट्रांसफर-पोस्टिग उद्योग से विकास ठप पड़ा हुआ है।

इस दौरान भाजपाइयों ने हाथ में सरकार विरोधी नारे लिखे तख्तियां ले घड़ा फोड़ विरोध जताया। इस दौरान भाजपाइयों ने हेमंत सरकार के खिलाफ नारे भी लगाएं। मौके पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष देवानंद महतो, गोविद महतो, रणविजय सिंह, सुरेश महतो, मिथिलेश महतो, रामदास मुर्मू, सुनील प्रजापति, हीरालाल साव, करन कुमार, योधी महतो, नारायण कानू, सीताराम पांडेय, सुरेंद्र मिस्त्री, दिलीप तुरी, मेघनाथ तुरी, वासुदेव गोप आदि उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकारी नौकरी के लिए 2100 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन
Next Article बेटे-बहू के प्रताड़ना से तंग आकार बूढ़े मां-बाप ने गंगा में कूद कर दे दी जान

Related Posts

Headlines

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026
झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
झारखंड

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.