Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 17 May, 2026 • 02:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » TSPC ने चलवाई थी मैक्लुस्कीगंज में गोलियां, धमकी भरा पर्चा वायरल
जामताड़ा

TSPC ने चलवाई थी मैक्लुस्कीगंज में गोलियां, धमकी भरा पर्चा वायरल

April 10, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के मुंडाधौड़ा गांव में बीते गुरुवार की सुबह हुई फायरिंग की घटना को लेकर अब नया मोड़ आ गया है। उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (TSPC) ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। संगठन की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसमें घटना को अंजाम देने की बात कही गई है और इलाके के कारोबारियों तथा ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को चेतावनी भी दी गई है।

गुरुवार सुबह मुंडाधौड़ा में हुई थी फायरिंग

गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह करीब 6:05 बजे मुंडाधौड़ा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात अपराधियों ने ग्रामीण नसीम खान के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोली चला दी। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे और घर के बाहर करीब चार राउंड फायरिंग की। गोली चलाने के बाद वे तुरंत मौके से फरार हो गए।

फायरिंग के दौरान पैसे की मांग का आरोप

ग्रामीणों के अनुसार, फायरिंग के दौरान अपराधियों ने कथित तौर पर कहा कि “पैसा नहीं दोगे तो इसी तरह होता रहेगा”। इस वजह से घटना को रंगदारी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में डर का माहौल बन गया। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी घबराने लगे।

ड्राइवर हैं नसीम खान, बोले- कोई दुश्मनी नहीं

घटना के बाद नसीम खान ने बताया कि वे पेशे से ड्राइवर हैं और उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश या विवाद की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अचानक हुई इस फायरिंग से उनका पूरा परिवार डर गया है। नसीम खान के परिवार के लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह गोली चलने की आवाज से सभी घबरा गए थे और कुछ देर तक समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है।

अब TSPC ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति

इस बीच उग्रवादी संगठन टीएसपीसी की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसमें लिखा गया है कि गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे मुंडाधौड़ा इलाके में लिपटर और पिपरवार के कांटा घर के पास गोलीबारी की गई थी। विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि इस घटना में वसुदेव गंगू को गोली लगी है। साथ ही संगठन ने कहा है कि इस घटना की जिम्मेदारी ऋषिकेश नामक व्यक्ति लेता है।

संगठन ने किन लोगों को बताया वजह

प्रेस विज्ञप्ति में टीएसपीसी ने कहा है कि एन.के. और पिपरवार-अशोका इलाके में काम करने वाले कुछ डियो होल्डर, लिपटर, ट्रांसपोर्टर और डंप कमिटी संगठन को नजरअंदाज कर रहे थे। इसी कारण यह कार्रवाई की गई। टीएसपीसी ने यह भी लिखा है कि संगठन को दरकिनार कर कोई भी काम शुरू करने पर आगे भी इसी तरह की घटनाएं हो सकती हैं।

ट्रांसपोर्टर, ठेकेदार और वाहन मालिकों को दी चेतावनी

टीएसपीसी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कई इलाकों का नाम लेकर चेतावनी दी गई है। संगठन ने कहा है कि केडीएच, उकरा, रोहिणी, पूरी, पुरनाडीह और अशोका पिपरवार जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले लोग संगठन से बात करके ही काम शुरू करें। इसके साथ ही ट्रक, हाइवा मालिक, ड्राइवर, खलासी, ईंट भट्ठा मालिक और छोटे-बड़े ठेकेदारों को भी चेतावनी दी गई है।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस का कहना है कि फायरिंग के पीछे की असली वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही प्रेस विज्ञप्ति की सत्यता की भी पुष्टि की जा रही है।

इलाके में दहशत, ग्रामीणों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

फायरिंग की घटना के बाद मुंडाधौड़ा गांव और आसपास के इलाकों में डर का माहौल है। कई लोगों ने बताया कि ऐसी घटनाओं से आम लोग सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़ें : तीन माह के मासूम का कर दिया सौदा, सादे कागज पर लिख दी किस्मत, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“मुझे भी नहीं मिला वेतन”… तेजस्वी बोले- सरकार का सिस्टम चरमरा गया
Next Article चार रोज तक पापा का इंतजार करते रहे दो मासूम, फिर आई मनहूस खबर… जानें क्या

Related Posts

Headlines

“50 लाख दो, नहीं तो करोड़ो का नुकसान कर देंगे”, BGR को TPC की धमकी

May 17, 2026
Headlines

थानेदार मंटू कुमार सस्पेंड, एक हफ्ता पहले SSP से मिला था बड़ा सम्मान

May 17, 2026
राशिफल

राशिफल @ 17 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

“50 लाख दो, नहीं तो करोड़ो का नुकसान कर देंगे”, BGR को TPC की धमकी

May 17, 2026

थानेदार मंटू कुमार सस्पेंड, एक हफ्ता पहले SSP से मिला था बड़ा सम्मान

May 17, 2026

राशिफल @ 17 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 17, 2026

गुरु नानक ट्रस्ट चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, प्रशासन ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

May 16, 2026

दांतों का पीलापन हो सकता है इस जरूरी विटामिन की कमी का संकेत

May 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.