WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मेदिनीनगर। पलामू जिले की पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों में छापेमारी कर 10 किलोग्राम से अधिक गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने पाटन थाना क्षेत्र के सिक्का कला और मेदिनीनगर थाना क्षेत्र के बैरिया में छापामारी कर 10 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर अकबर अंसारी एवं प्रकाश राम को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

