Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विश्वविद्यालय की छात्रा अंजली का टीसीएस कंपनी में हुआ चयन
झारखंड

विश्वविद्यालय की छात्रा अंजली का टीसीएस कंपनी में हुआ चयन

July 13, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

संवाददाता

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग में बीसीए के 2017-20 बैच की छात्रा रही अंजली पांडे का चयन भारत के नामचीन मल्टीनेशनल कंपनी में शामिल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में सॉफ्टवेयर डेवलपर के तौर पर हुआ है। अंजलि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ साथ आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, कुलपति डॉ पीके नायक, डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, डीन एकेडमिक डॉ बिनोद कुमार, सीएस एण्ड आईटी एचओडी उदय रंजन, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी टीपू सुल्तान समेत विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों को दी है।

अंजलि के चयन पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अंजली के कठिन परिश्रम और विश्वविद्यालय के शिक्षकों का सही मार्गदर्शन का नतीजा है कि अंजलि के लिए सफलता की मंजिल पाना आसान साबित हुआ। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ विद्यार्थियों के भविष्य सुरक्षित करने के लिए विभिन्न कंपनियों से बातचीत कर प्लेसमेंट कराने में भी मदद कर रही है। उन्होंने ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी टीपू सुल्तान का जिक्र करते हुए कहा कि लगातार श्री सुल्तान विद्यार्थियों के साक्षात्कार की बारीकियों के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर भी जोर दे रहे हैं। यही वजह है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करने के बाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अच्छी कंपनियों में नौकरी भी आसानी से मिल रही है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने महज़ 5 वर्षों के दौरान सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए विश्वविद्यालय के सभी कर्मियों की विश्वविद्यालय हित में किए गए लगातार मेहनत को अहम बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में सामान्य कोर्सों के साथ साथ व्यवसायिक कोर्सों को संचालित करने के पीछे का मकसद विद्यार्थियों के मंजिल की राह आसान बनाना है। वहीं ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी टीपू सुल्तान ने जानकारी दी कि कोरोना काल की वजह से कई कंपनियां कैंपस विजिट नहीं कर पाई लेकिन आने वाले समय में विश्वविद्यालय बड़े पैमाने पर विद्यार्थियों को प्लेसमेंट कराने में सफल होगी।

अंजलि के कामयाबी पर कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एकेडमिक डॉ बिनोद कुमार, डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, सह कुलसचिव परीक्षा विभाग ललित मालवीय, सह कुलसचिव एडमिन विजय कुमार, नामांकन समन्वयक माधवी मेहता, अकाउंटेंट सौरभ सरकार, पीआरओ शमीम अहमद, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी टीपू सुल्तान, सीएस एण्ड आईटी के एचओडी उदय रंजन, प्राध्यापक डॉ अरविंद कुमार, डॉ रूद्र नारायण, डॉ नीलांजना चौधरी, डॉ श्वेता सिंह, डॉ सीता राम, नेहा सिन्हा, रितेश कुमार, ऋचा, डॉ पूनम चंद्रा, डॉ रोजीकांत, डॉ श्वेता भार्गव, डॉ नीलांजना चौधरी, मनीष कुमार समेत विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापक, प्राध्यापिका व कर्मियों ने बधाई दी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहाथी ने किसान को कुचल कर मार डाला
Next Article कल्याण विभाग द्वारा संचालित दीपक फाउंडेशन अस्पताल के लिए मद अव्यवस्था नहीं करा पा रही है राज्य सरकार

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.