Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 06:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»खूंटी में अज्ञात ठग ने पत्रकार की पत्नी से पांच लाख के जेवरात लूटे
Headlines

खूंटी में अज्ञात ठग ने पत्रकार की पत्नी से पांच लाख के जेवरात लूटे

October 20, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

खूँटी (स्वदेश टुडे)। नगर पंचायत क्षेत्र में सम्मोहन कर महिलाओं से जेवर ठगी करने वाला एक मामला सामने आया है। ठग गिरोह द्वारा मंगलवार शाम कर्रा रोड नेताजी चौक निवासी पत्रकार रंजीत प्रसाद की पत्नी से ग्रह गोचर ठीक करने के नाम पर लगभग पांच लाख रुपये के गहनों की ठगी कर ली। खूँटी के भीड़भाड़ वाले इलाके में सरेआम इस तरह की ठगी होना खूंटी शहर में चर्चा का विषय बन गया है। लोग ठग की दुःसाहस की चर्चा करते थक नहीं रहे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भुक्तभोगी परिवार से मिलने उनके घर भी पहुंच रहे हैं।

शहर में इस तरह के ठगों के गिरोह के सक्रिय होना शहरवासियों के लिए खतरा बन गया है। इस तरह की घटना दुबारा ना हो इसके लिए लोगों को सचेत रहने की अपील भी खूंटी पुलिस करती है। जानकारी के अनुसार कर्रा रोड पत्रकार की पत्नी अपनी बच्ची के साथ मंगलवार शाम को सब्जी खरीदने के लिए डेली मार्केट गयी थी। इसी बीच एक ठग ने उक्त महिला से बातचीत शुरू की। इस दौरान उस ठग ने महिला को बताया कि आपका ग्रह गोचर ठीक नहीं है। उनके सभी परेशानी को वह चुटकी में हल कर देगा। इसके लिए बस उसे अपने सभी जेवर लाने होंगे। इसी बीच ठग ने महिला के ऊपर पानी छिड़क कर अपने सारे गहने लाने की बात कही। ठग ने महिला से कहा कि वे सभी गहनों पर मंत्रोच्चार कर शुद्ध कर वापस कर देंगे इससे उसके सभी ग्रह गोचर ठीक हो जाएंगे। महिला उस ठग की बातों में आकर उसी पल पहने हुये कुछ जेवर उसे दे दिए। फिर घर से जेवर लाने की बात कहकर कर्रा रोड स्थित घर आई। महिला चुपचाप घर आई एवं घर मे रखे सभी जेवर, दस हजार रुपये नगद लेकर पुनः डेली मार्केट पहुंची एवं उक्त ठग को जेवर एवं पैसे दे दी। ठग ने महिला को एक्कीस कदम चलकर पुनः वापस आने की बात कही।जब महिला कुछ कदम चलकर लौटी तो अज्ञात ठग को वहां खड़ा ना पाकर उसे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद आसपास खोजबीन की । ठग के नहीं मिलने पर महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई जिसके बाद आसपास के लोगों ने खोजबीन शुरू की। इधर,भुक्तभोगी द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी जयदीप लकड़ा घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअगर नहीं है आपके पास ये चीज तो पेट्रोल पंप पर भी कटेगा चालान, नया नियम हुआ लागू
Next Article झारखंड में आज बारिश से राहत, लेकिन इस चीज का कहर शुरू, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Related Posts

झारखंड

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026
Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.