WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा। प्रखंड के बरकनगांगो निवासी भाजपा कार्यकर्ता गंगानारायण सिंह की असामयिक निधन से गांव में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह लगभग छह बजे उनकी मौत हो गई। वे पूर्व से ही हृदय रोग, मधुमेह रोग से ग्रसित थे। रात में उनकी तबियत बिगड़ी। सुबह में उन्हें इलाज के लिए बाहर ले जाने की तैयारी थी। इसी बीच उनकी मौत जो गई।
बताया जाता है दिवंगत गंगा नारायण अपने पीछे तीन पुत्री व एक पुत्र छोड़ गए। उनके निधन पर गंगाधर रजक, सरयू प्रसाद, पंस सदस्य रामेश्वर यादव, मणिकांत सिंह, चुगलामो के पंस सदस्य विजय पासवान समेत कई लोगो ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

