Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 05:18 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»रांची»अपडेट: मेन रोड में पथराव के बाद डेली मार्केट में कर्फ्यू
रांची

अपडेट: मेन रोड में पथराव के बाद डेली मार्केट में कर्फ्यू

June 10, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची : नुपुर शर्मा के बयान पर आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को राजधानी के मेन रोड में हिंसक प्रदर्शन किया। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो भीड़ की ओर से पत्थर चलाये गये। पत्थरबाजी में पुलिस के कई जवानों को चोट लगी। उसके बाद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। उसके बाद ही भीड़ पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद डेली मार्केट थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है, वहीं, कई अन्य क्षेत्रों में धारा 144 लगा दी गयी है।
घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार को मेन रोड में कुछ प्रदर्शनकारी नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसके बाद वे हाथ में काला और धार्मिक झंडा लेकर डेली मार्केट के सामने अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ दौड़ने लगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस भी दौड़ी। इसी दौरान डेली मार्केट के पास पुलिस के साथ धक्का मुक्की होने लगी। देखते-देखते भीड़ आक्रोशित हो गई और जमकर पत्थरबाजी हुई। मेन रोड में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के बाद डेली मार्केट के पार्किंग एरिया में दो दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गयी। उनके शीशे तोड़ दिये गये। इसके अलावा कई मोटरसाइकिलें भी तोड़ी गयीं। हंगामे के बाद से मेन रोड की तकरीबन सभी दुकानें बंद हो गईं हैं।

घटनास्थल का आइजी और डीआइजी ने किया निरीक्षण
घटना को लेकर आइजी अखिलेश झा और रांची रेंज के डीआइजी और एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है।घटना को लेकर पुलिस मुख्यालय से भी कई अधिकारी मौके पर पहुंचे है।

सिटी एसपी समेत कई पुलिसकर्मी को लगी चोट
उपद्रवियों की पत्थरबाजी में रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा भी घायल हुए हैं। सेंटेविटा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है । सिटी एसपी अंशुमन कुमार और डेली मार्केट के थानेदार अवधेश ठाकुर भी चोटिल हुए है।वहीं पत्थरबाजी में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी और जवानों को चोट लगी है।

प्रशासन ने किया ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल
उपद्रवियों की पहचान के लिए प्रशासन की ओर से ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया। पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग की गयी, ताकि उपद्रवी तत्वों की पहचान की जा सके और उन पर कार्रवाई की जा सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुलिस और उग्रवादियों में मुठभेड़ में एक घायल, दो गिरफ्तार
Next Article सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण को लक्ष्य बनाकर किया काम : मंगल पाण्डेय

Related Posts

झारखंड

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026
Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.