Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 01:00 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड» रूपा तिर्की मौत मामला: सीबीआई की टीम ने मां और दोनों बहनों से की पूछताछ
झारखंड

 रूपा तिर्की मौत मामला: सीबीआई की टीम ने मां और दोनों बहनों से की पूछताछ

September 18, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। साहेबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मौत मामले को लेकर शनिवार को सीबीआई की टीम रांची पहुंची। टीम रूपा तिर्की के आवास रातू स्थित काठीटांड़ गांव पहुंचकर उनके परिजनों से पूछताछ की है। सीबीआई ने रूपा तिर्की की मां और दो बहनों से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान उनके पिता भी मौजूद थे। सीबीआई ने पूछा कि उन्हें क्यों संदेह है कि पंकज मिश्रा ने रूपा की हत्या की होगी। सीबीआई ने एसके कनौजिया के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछताछ की। साथ ही सीबीआई जानना चाहती थी कि और कौन राजनेता और पुलिस अधिकारी ने उन पर चुप रहने के लिए दबाव डाला और रिश्वत दी। मामले में सीबीआई की टीम

रविवार को पूछताछ करेगी। सीबीआई मामले में कुछ इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की तलाश कर रही है।। सीबीआई के अधिकारियों के पहुंचने के बाद रूपा के घर में किसी के आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी।

बताया जा रहा कि सीबीआई के अधिकारी दो दिनों तक रांची में रहेंगे और रूपा तिर्की के परिवार वालों से पूछताछ के बाद साहिबगंज के बरहरवा के तत्कालीन एसडीपीओ पी के मिश्रा से भी पूछताछ कर सकते है। सीबीआई की टीम रूपा तिर्की केस की लगातार जांच कर रही है और साहेबगंज में सीबीआई ने रूपा के पड़ोसी और पुलिसकर्मियो से पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई फिर से रूपा के दोस्त और पुलिसकर्मियो से भी पूछताछ कर सकती है।

सीबीआई की टीम अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर घटना के संबंध में सुबूत जुटाने में जुटी है।

उल्लेखनीय है कि बीते गुरुवार को सीबीआई घटनास्थल पर पहुंची थी और क्राइम सीन रीक्रिएट किया। इससे पहले भी सीबीआई टीम ने रूपा के पड़ोसी से पूछताछ किया था।

सीबीआई की टीम साहेबगंज में रूपा तिर्की मौत मामले की जांच करने के लिए आवश्यक सुबूत जुटा रही है। सीबीआई की फॉरेंसिक टीम ने सील बंद कमरे को खोला और रूपा तिर्की की मौत के बाद सबसे पहले पहुंचने वाले और देखने वाले पुलिसकर्मी को भी साथ में रखकर जांच की।उसके बाद पूरी टीम बंद कमरे को खोलकर घटना को रीक्रिएट किया था। जानकारी के अनुसार फॉरेंसिक टीम रूम के अंदर फिंगरप्रिंट और फुटप्रिंट्स भी और घटना की जांच का वीडियोग्राफी भी कराया था।

मालूम हो कि रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर रूपा तिर्की की हत्या की आशंका जताते हुए इसकी सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया था।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई की पटना ब्रांच ने मामले में 8 सितंबर को एफ आई आर दर्ज किया था।मामले की जांच डीएसपी विशंभर दीक्षित के नेतृत्व में की जा रही है।

पुलिस लाइन स्थित गंगा भवन सरकारी क्वार्टर से संदिग्ध अवस्था में रूपा तिर्की का शव तीन मई को बरामद हुआ था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएनटीपीसी और आईआईएम, त्रिची ने प्रतिष्ठित “अनुभव” प्रतियोगिता में जीत हासिल की
Next Article तमिलनाडु से झारखंड के सात बच्चों को कराया गया मुक्त

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.