WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बड़कागांव। चौपदार बलिया पंचायत अंतर्गत पासी टोला में गुरुवार रात को ट्रांसफार्मर जलकर नष्ट हो गया। जिसके कारण गावं के 100 से अधिक घरों में अंधेरा छा गया है। बच्चों की पढ़ाई एवं बिजली से संबंधित कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो चुके है। ग्रामीणों ने विधायक अंबा प्रसाद से 100 केवीए का नया बिजली ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। ताकि गांव में बिजली समस्या को दूर किया जा सके। मांग करने वालों में युगल चौधरी, दशरथ चौधरी, राजेश चौधरी, संतोष चौधरी, लखु चौधरी, चिंटू चौधरी के अलावे अन्य प्रबुद्ध लोग शामिल हैं।

