Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 10:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राज्य की खुशहाली के लिए तिनका-तिनका जोड़ रहा हूं : सीएम हेमंत
Headlines

राज्य की खुशहाली के लिए तिनका-तिनका जोड़ रहा हूं : सीएम हेमंत

December 11, 2023No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हेमंत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Bokaro : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आपकी सरकार दिल्ली, रांची या फिर एयर कंडीशनर में बैठकर नहीं, बल्कि गांव-गांव पहुंच कर लोगों के लिए काम कर रही है। किसी ने नहीं सोचा था कि सरकार राज्य के लोगों के द्वार तक जाएगी, लेकिन आज गांव-गांव पदाधिकारी योजनाएं लेकर लोगों के द्वार तक पहुंच रहे हैं। मेरा प्रयास है, इस राज्य के हर द्वार तक योजना पहुंचे। इसके लिए सरकार बीते तीन सालों से शिविर लगाकर जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दे रही है। मौका था बोकारो के चास में आयोजित ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम का। सीएम ने कहा कि राज्य में जब से हमारी सरकार वजूद में आई है हम यहां के आदिवासी-मूलवासी के हक-अधिकार को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने आदिवासी-मूलवासी के हक-अधिकार के लिए विधानसभा से 1932 आधारित नियोजन नीति पारित कराया, लेकिन जानबूझकर इसमें कानूनी अड़चन लगा दिया गया। परंतु 1932 आधारित नियोजन नीति के लिए हमारा प्रयास जारी रहेगा। सीएम ने कहा राज्य की समृद्धि के लिए सरकार तिनका-तिनका जोड़ रही है।

04 साल में 37 लाख को पेंशन, 20 लाख को केसीसी

सीएम ने बताया कि राज्य गठन के बाद ही सभी जरूरतमंद को पेंशन योजना से जोड़ दिया जाना था। लेकिन 2019 से पूर्व तक बुजुर्ग, निराश्रित, दिव्यांग पेंशन के लिए तरसते रहे। वर्ष 2019 तक राज्य में मात्र 15 लाख लोगों को ही पेंशन का लाभ दिया जा रहा था। आपकी सरकार ने मात्र चार वर्ष में 37 लाख लोगों को पेंशन देने का कार्य किया। आज बुजुर्ग, निराश्रित, दिव्यांग को पेंशन से जोड़ा गया। वर्ष 2019 के पूर्व किसानों के आंसू पोछने का काम किसी ने नही किया बल्कि उन्हें रुलाने का कार्य किया गया। राज्य गठन के बाद पिछले 20 वर्ष में 08 लाख किसानों को केसीसी से जोड़ा गया। वहीं हमारी सरकार ने 04 वर्ष में 20 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से आच्छादित किया।

बेटियों की पढ़ाई नहीं छूटे, सरकार कर रही सहयोग

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का उद्देश्य राज्य की बेटियों को शिक्षा से जोड़े रखना है। इसके लिए राज्य की करीब आठ लाख बेटियों को योजना से जोड़ दिया गया है। इनकी उच्च शिक्षा के लिए भी सरकार सहयोग कर रही रही। गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है। इससे राज्य के छात्र- छात्राओं को Engineering, Medical, Law, Research आदि में शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा हो सकेगी। 15 लाख रुपए तक का ऋण मिल सकेगा। राज्य सरकार इसके लिए गारंटर बनेगी। समय के साथ शिक्षा पद्धति के अनुसार सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

पूर्व में मिल रहा था बीमारू पशु, अब बीमायुक्त पशु

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, जिसका सर्वाधिक प्रभाव किसानों पर पड़ता है। किसानों को खेती-बाड़ी के अतिरिक्त आर्थिक लाभ हेतु बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, दीदी बाड़ी योजना का संचालन किया जा रहा है, जिसका लाभ किसान अवश्य लें। साथ ही, पशुधन विकास योजना के तहत गाय के अतिरिक्त भैंस भी सरकार दे रही है। पूर्व में किसानों को बीमारू पशु दिया जाता था। अब हमारी सरकार यहां के किसानों बीमाकृत पशु दे रही है ताकि किसी तरह की अनहोनी होने पर बीमा राशि का भुगतान कर पशुपालकों को सहारा दिया जा सके।

यह भी जानें

  • बोकारो में 850 किमी ग्रामीण सड़क एवं पथ निर्माण विभाग के तहत 200 किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति।
  • आयोजित कार्यक्रम में बिरसा सिंचाई कूप योजना के तहत 3461, बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 298, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 434, साईकिल योजना के तहत 2210, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 4515, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 1250 लाभुकों को योजना से आच्छादित किया। इसके अतिरिक्त अन्य योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिला।

बोकारो जिला में वर्ष 2022-2023 में अबतक

  • बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना अंतर्गत वर्ष 2023 -23 में 3982 योजनाओं को स्वीकृति।
  • अब तक कुल 201 बीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना अंतर्गत निर्माण कार्य पूर्ण।
  • कुल 92 आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण पूर्ण।
  • वर्ष 2023 में सर्वजन पेंशन योजना के तहत 23,825 नए लाभुकों को जोड़ा गया, जिला में कुल 1,75,478 लाभुकों को योजना का लाभ मिल रहा है।
  • मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत कुल 33,426 किसानों को लाभ
  • झारखंड राज्य फसल राहत योजना के तहत कुल 2472 किसानों को लाभ।
  • वर्ष 2023 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति छात्रवृत्ति मद में कुल 1,54,042 छात्र-छात्राओं को DBT के माध्यम से कुल ₹33 करोड़ 17.95 लाख का भुगतान कर लाभान्वित किया गया
  • वर्ष 2023 में प्रवेशिकोत्तर/प्रावैधिकी छात्रवृत्ति हेतु On-line प्राप्त आवेदनों पर कुल 11,287 लाभुकों को स्वीकृति देते हुये DBT के माध्यम से कुल ₹16 करोड़ 66 हजार 900 का भुगतान
  • वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अन्तर्गत कुल 902 लाभुकों को ₹37,92,32,964 का स्वरोजगार हेतु ऋण की स्वीकृति दी गई
  • सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना के तहत 3,07,714 परिवार को लाभ मिला

ये रहे मौजूद

मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बेबी देवी, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सह पूर्व विधायक योगेन्द्र महतो, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, बोकारो रेंज के डीआईजी, जिला परिषद अध्यक्ष, बोकारो के डीसी और एसपी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाकर होगा एक लाख : सीएम हेमंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाकर होगा एक लाख : सीएम हेमंत
Next Article ऐश-मौज करना था तो तोड़ डाला दुकान का ताला

Related Posts

Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Headlines

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026

राशिफल @ 11 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 11, 2026

रेलवे में 14,627 पदों पर Vacancy, रांची RRB में 1,856 सीटें, देखें पूरी लिस्ट

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.