WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में सुबह आसमान में हल्के बादल देखने को मिल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में आज मानसून के कमजोर रहने की संभावना है. हालांकि इस बीच राज्य के कुछ जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है.
वहीं पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले चार दिन उत्तर बिहार के जिलों में बारिश की संभावना अधिक है. रविवार और सोमवार को राज्य में बारिश के आसार ज्यादा नजर आ रहे हैं. सोमवार को सूबे के खगड़िया, मुंगेर, जमुई, भागलपुर और बांका में अच्छी बारिश के आसार हैं. पटना सहित राज्य के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

