WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड के सभी पारा शिक्षकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। आज शिक्षक दिवस के अवसर पर झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने सभी शिक्षकों और पारा शिक्षकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।
शिक्षा मंत्री ने साथ ही बताया कि उनके पास नियमावली का फाइनल ड्राफ्ट आ चुका है और आज या कल तक में इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि आपके संतुष्ट होने और नियमावली हित में होने के बाद ही आगे उसे विधि और कार्मिक विभाग को भेजा जाएगा।
झारखंड के सभी पारा शिक्षकों का इंतजार बस एक दो दिन में खत्म होने वाला है।

