Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 09:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़ में दुष्कर्म का विरोध करने पर विधवा की आंख फोड़ी
झारखंड

रामगढ़ में दुष्कर्म का विरोध करने पर विधवा की आंख फोड़ी

October 27, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के लोधमा गांव में एक विधवा महिला के साथ पहले दुष्कर्म का प्रयास किया गया। जब महिला ने विरोध जताया तो आरोपित युवक ने उसकी एक आंख फोड़ दी। बुधवार को पीड़ित सिरबा देवी रामगढ़ थाने पहुंची। उसे देखने वाला हर व्यक्ति अवाक रह गया।

सिरबा देवी ने रामगढ़ पुलिस को बताया कि वह लोधमा गांव में रहने वाली है और पां साल पहले उसके पति का निधन हो गया था। उसके गांव के अनिल यादव की उस पर बुरी नजर थी। 25 सितंबर की रात लगभग 12:30 बजे अनिल यादव उसके घर के पास पहुंचा और दरवाजा पीटने लगा। दरवाजा खुलते ही वह सीधे विधवा महिला पर झपट पड़ा। पहले उसने दुष्कर्म की कोशिश की। महिला की शोर सुनकर घर के सदस्यों की आंख खुल गई। तब अनिल यादव ने महिला पर टांगी से वार कर दिया। इस हमले में महिला की एक आंख फूट गई। उसके नाक और सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़िता सिरबा देवी को तत्काल इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स में एक महीने तक उस महिला को चिकित्सकों ने भर्ती रखा। जब चिकित्सकों ने उन्हें डिस्चार्ज किया तब जाकर महिला रामगढ़ थाने पहुंची।

पीड़िता बुधवार को रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक से मिली। इस दौरान उसने पूरी कहानी उन्हें बताई। रामगढ़ एसडीओ किशोर कुमार ने बताया कि जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले युवक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने इस पूरे प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि जैसे ही थाने को इस अपराध की सूचना मिली तत्काल पुलिस टीम को लोदमा गांव में भेजा गया। आरोपी युवक अनिल यादव को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। अनिल यादव फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआर्यन खान को आज भी नहीं मिली जमानत, कल फिर होगी सुनवाई
Next Article हेमन्त सरकार राज्य के 9 लाख किसानों का नहीं कर सका ऋण माफी, दिलीप मिश्रा ने लिखा राज्यपाल को पत्र

Related Posts

रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026

रेलवे प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका, सैलरी ₹76,000 तक

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.