WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रामगढ़। जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत पति ने पत्नी को बंद कमरे में ईंट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को भुरकुंडा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि जयप्रकाश नगर निवासी अनिल सोनी को गिरफ्तार किया गया है। उसने पत्नी रिंकू देवी को बुरी तरह पीटा और ईंट से जानलेवा हमला भी किया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।
बताया जाता है कि आरोपित अक्सर पत्नी की पिटाई करता रहता था। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था। मंगलवार शाम को भी मारपीट को लेकर भुरकुंडा थाना में शिकायत की गई थी। महिला जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
